8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साठ प्रतिशत दुपहिया वाहल चालकों ने लगाया हेलमेट, जो नही आए उनका चालान से सामना

यह खबर आज हर दुपहिया वाहन चालक के लिए काम की है। आज आप घर से निकलें तो हेलमेट पहना ना भूलें। बिना हेलमेट के पुलिस आपका चालान काटकर जुर्माना वसूल सकती है। कारण, प्रदेश में शनिवार को पुलिस बिना हेलमेट वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए नौ घंटे का अभियान चलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 13 May 2023, 12:01 PM IST

साठ प्रतिशत दुपहिया वाहल चालकों ने लगाया हेलमेट, जो नही आए उनका चालान से सामना

साठ प्रतिशत दुपहिया वाहल चालकों ने लगाया हेलमेट, जो नही आए उनका चालान से सामना

यह खबर आज हर दुपहिया वाहन चालक के लिए काम की है। आज आप घर से निकलें तो हेलमेट पहना ना भूलें। बिना हेलमेट के पुलिस आपका चालान काटकर जुर्माना वसूल सकती है। कारण, प्रदेश में शनिवार को पुलिस बिना हेलमेट वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ रखा है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में मृत्युदर में कमी लाने और हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए नौ घंटे का अभियान चलेगा। इस दौरान हर चौराहे और प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मी नाकाबंदी कर रही है। बिना हेलमेट दिखते ही चालान
काटा जा रहा है। शहर समेत जिले में यह अभियान चल रहा है। इसमें यातायात शाखा के साथ थाना पुलिस की भूमिका है।


पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने इस सम्बंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया था। शहर में साठ प्रतिशत लोग हेलमेट लगाकर ही घर से निकले। जो नहीं लगाकर आए वह चौराहे पर बचते हुएनिकले। जो पकड़ में आए उनका चालान कटा।

मुख्यालय का फरमान
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक दुपहिया वाहन चालकों की मौत होने से इसे गंभीर माना। इसका बड़ा कारण बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना रहा। इसमें कमी लाने के लिए शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक एक दिवसीय सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके लिए प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए।

हादसे डारते हैं, परिवार आपका इंतजार कर रहा
2020 से लेकर अक्टूबर 2022 तक बीते ढाई साल में जिले में 2069 हादसे हुए। इनमें से 907 घातक थे। इन हादसाें में 1001 लाेगाें ने जान गंवा दी। जिले में लगातार दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। इनमें दुपहिया वाहन चालकों की जान जा रही है। हेलमेट आपकी सुरक्षा के लिए इसे बोझ नहीं माने।

भीषण गर्मी जरूर करवा रही तपस्या
जिले में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। हेलमेट अनिवार्य होने से गर्मी में यह लोगों को अखर रही। चिलचिलाती धूप पसीने छूटा रही है। उसके ऊपर हेलमेट पसीने से तरबतर कर रही है। लेकिन यह आपकी सुरक्षा और जागरूता लाने के लिए जरूरी है।