
भीलवाड़ा में 26 व शाहपुरा में 15 महिला-युवतियों को स्मार्टफोन
भीलवाड़ा. इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना शुरू होते ही गुरुवार से जिले के लाभार्थियों को स्मार्टफोन मिलने लगे है। हाथों में फोन पाकर बालिकाएं व महिलाएं खुशी से झूम उठी थी। योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में किया। भीलवाड़ा जिले में 26 तथा शाहपुरा में 15 लाभार्थियों को फोन बांटे गए।
नगर परिषद सभागार में समारोह में राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने तीन जनों को मोबाइल फोन देकर शुरुआत की। लाभार्थियों को पहले एसएमएस के माध्यम से सूचना देकर उन्हें राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शिविर में बुलाया गया। वहां मोबाइल की जानकारी देकर समारोह के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने शाहपुरा के लाभार्थियों से संवाद किया। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा की छात्रा राष्ट्रीय तैराक अनुष्का लक्षकार व राउमावि शाहपुरा की छात्रा वंशिका नायक ने बताया कि इस मोबाइल के माध्यम से अध्ययन में मदद मिलेगी। अनुष्का ने कहा कि स्मार्टफोन से तैराकी के गुर सीखूंगी। लाभार्थियों को सीखो डिजिटल, सिखाओ डिजिटल बुकलेट भी दी गई।
मंत्री जाट ने कहा कि प्रथम चरण में भीलवाड़ा जिले में 1 लाख 36 हजार 868 लाभार्थियों को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के 1,19,539 तथा शहरी की 17,329 लाभार्थी शामिल हैं। जाट ने जिले के तीन लाभार्थियों लता देवी, भावना तिवारी, शीतल शर्मा को स्मार्टफोन सौंपे।
जिला कलक्टर आशीष मोदी, सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, विवेक धाकड, मधु जाजू, मंजू पोखरना, धर्मेंद्र पारीक, नगर विकास न्यास सचिव अभिषेक खन्ना, एडीएम (सिटी) ब्रह्मालाल जाट, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम, संयुक्त निदेशक डीओआईटी पवन नानकानी, जिला परिषद सीईओ मोहनलाल खटनावलिया उपस्थित थे।
Published on:
11 Aug 2023 08:51 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
