19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्करों ने अफीम को पानी में घोल दिया

राजस्थान में सीआईडी सीबी जयपुर ने फर्जी ग्राहक बन कर अफीम तस्करी के पुख्ता सबूत जुटाए और फिर मंगलवार देर शाम मकान पर छापा मारा। यहां चार घंटे की कार्रवाई के दौरान अफीम, अफीम का घोल एंव डोडा चूरा बरामद हुआ। मौके से दो जनों को गिरफ्तार किया गया। taskaron ne apheem ko paanee mein ghol diya
less than 1 minute read
Google source verification
तस्करों ने अफीम को पानी में घोल दिया

तस्करों ने अफीम को पानी में घोल दिया

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखण्ड के रामपुरिया में श्यामलाल धाकड़ के अफीम तस्करी में लिप्त होने की जानकारी पर सीआईडी सीबी जयपुर के एएसपी आशाराम चौधरी के नेतृत्व में टीम धाकड़ के घर की गत 10 दिन से रेकी कर रही थी।

क्राइम ब्रांच के कांस्टेबल गोपाल धाबाई व विजयसिंह राधेश्याम के घर फर्जी ग्राहक बनकर गए। उन्होंने इस तस्कर को पहले घर जाकर अफीम को सौदा किया और रुपए एडवांस भी दिए। सूचना पुख्ता होने पर मंगलवार शाम को जाल बिछा कर कार्रवाई की गई। मौके पर राधेश्याम पुत्र बालू धाकड़ और शंकर लाल गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए अफीम को पानी के ड्रम में डाल दिया। जबकि 2 किलो अफीम को पुलिस ने पानी मे डालने से पहले ही कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अफीम घोल को भी जब्त किया। यहां तलाशी के दौरान 24 किलो अवैध डोडा चूरा भी बरामद हुआ।

दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जप्त अफीम एव अफीम के पानी के डाली गई अफीम की कीमत करीब 75 लाख रुपए आंकी है। मामले की जांच भैसरोडगढ़ थाना पुलिस कर रही है। इधर, कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस उप अधीक्षक झाबरमल , पारसोली थानाधिकारी महेंद्र आदि मय जाप्ते मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग