8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्नेह एलुमनी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा के पूर्व छात्रों का संगठन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 29 Aug 2021, 8:09 PM IST

स्नेह एलुमनी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

स्नेह एलुमनी ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

भीलवाड़ा।
जवाहर नवोदय विद्यालय हुरड़ा के पूर्व छात्रों का संगठन स्नेह एलुमनी भीलवाड़ा की ओर से रविवार को पालड़ी रोड स्थित एक होटल में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मेश वैष्णव ने स्नेह एलुमनी के कार्यक्रमों की जानकारी देकर की। नवोदय प्रार्थना के साथ कोरोना काल में दिवंगत हुए पूर्व छात्रों के लिए मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
स्नेह एलुमनी अध्यक्ष सीए मानवेन्द्र कुमावत ने संगठन की उपयोगिता और संगठन की ओर से कोरोना काल में किए गए मेडिकल एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। कुमावत ने बताया कि कोरोना काल में विशिष्ठ सेवाएं देने वाले नवोदयन डॉक्टर, पुलिसकर्मी और मेडिकल सेवाएं देने वाले डॉ. आशीष अजमेरा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. ललित माली, डॉ. सुभाष जाखड़. डॉ. दिनेश रवि शर्मा, डॉ. सुनील दाधीच, डॉ. अजीत मीणा, डॉ. विकास शर्मा, आरटीओ इंस्पेक्टर राघवेंद्र राणावत, धाकड़ सोनोग्राफी की डायरेक्टर मंजू धाकड़, काशीराम नायक, दिनेश रैगर का सम्मान किया।
संगठन सचिव एमपी सुथार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक हेमराज लखारा, संगठन के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राजू डीडवानिया, रामप्रसाद जाट, सुमेर सिंह, प्राचार्य ईश्वर मीणा, नितिन विजय समेत पूर्व छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।