8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोफा कम बेड व विटेंज लुक के बेड बने पहली पसंद

लोगों की पहली पंसद बने फर्नीचर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 31 Oct 2020, 8:29 PM IST

Sofa-less beds and beds of vitality look became the first choice in bhilwara

Sofa-less beds and beds of vitality look became the first choice in bhilwara

भीलवाड़ा .
ड्राइंग रूम घर का सबसे आकर्षक हिस्सा माना जाता है। उसके फर्नीचर का खास ध्यान रखा जाता है। लोग घर के ड्राइंग रूम को विशेष रूप से सजाते हैं। यदि सोफा न हो तो कमरा सूना लगता है। मॉडर्न जमाने की बात करें तो एक से बढ़कर लेटेस्ट डिजाइन में सोफे मिल जाएंगे। सोफा कम बेड लोगों की पहली पसंद है। इसे रखने से कमरे में जगह अधिक मिल जाती है। दीपावली पर कई तरह का फर्नींचर पंसद किया जा रहा है। दीपावली व वैवाहिक सीजन को देखते लोग खरीदारी को आ रहे है।
लोगों की रंगों को लेकर पसंद भी बदली है। प्राकृतिक चीज और रंगों से घर सजाए जा रहे हैं। आंखों को सुकून देने वाले रंग डिमांड में हैं। फर्नीचर व्यापारी बताते है कि पहले ब्राइट रंगों की डिमांड अधिक थी। घर की दीवारों पर अलग-अलग रंग चलन में था। आज लोग सफेद, हरे व नीले रंगों के हल्के शेड्स की मांग अधिक कर रहे हैं। ये रंग आंखों व दिल-दिमाग को सुकून देते हैं। लोग मिट्टी व प्राकृतिक रंगों से दीवारों की पुताई भी करवा रहे हैं।
फर्नीचर को लेकर पसंद में बड़ा बदलाव आया। लोग अब रॉ-फर्नीचर लेना पसंद कर रहे हैं। कुर्सी से लेकर डाइनिंग टेबल व सोफे के अलावा सेंटर टेबल तक में बदलाव है। शोपीस हों या कुशन, सोफा या पर्दे, हर चीज में अब रफ एंड टफ कॉटन व जूट के बुने हुए फैब्रिक का टच देखने को मिल रहा है।
किंग साइज डिजाइन और वुडन वर्क का सोफा खासा पसंद किया जा रहा है। सोफा बेल्जियम के फेब्रिक से तैयार किया गया। इटेलियन वुड से बनने की वजह से ये ड्यूरेबल भी है।
विशेष छूट का प्रावधान
फेस्टिवल को ध्यान में रखकर यहां फर्नीचर में विशेष छूट दी जा रही है। एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पुराने के बदले नए फर्नीचर पर 20 से 30 प्रतिशत छूट ले सकते हैं। दीपावली तक सेल में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक विजिट कर सकते हैं।
अभिषेक अग्रवाल, अंकुर फर्नीचर