6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर पर बेटे ने दम तोड़ा, उधर पिता कुएं में गिरा

घर पर बेटा बीमारी से दम तोड़ रहा था, उसी समय खेत पर रखवाली करते पिता की भी कुएं में गिरने से मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 10 Nov 2017, 9:00 PM IST

Bhilwara, bhiwara news, Sons death at home father falls into well in bhilwara, bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news

घर पर बेटा बीमारी से दम तोड़ रहा था, उसी समय खेत पर रखवाली करते पिता की भी कुएं में गिरने से मौत हो गई।

बदनोर।

घर पर बेटा बीमारी से दम तोड़ रहा था, उसी समय खेत पर रखवाली करते पिता की भी कुएं में गिरने से मौत हो गई। बाप-बेटे का शुक्रवार को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। घटना शंभूगढ़ थानाक्षेत्र के जयनगर गांव की है।

READ: टरक से कुचल कर बाइक सवार दो जनों की मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार जयनगर निवासी बालू खटीक का पुत्र काफी समय से बीमार था। गुरुवार की रात उसने घर पर दम तोड़ दिया। इस दौरान बालू खेत पर रखवाली पर था। रात को पीने का पानी निकालते वक्त पैर फिसलने से वह कुएं में जा गिरा। इससे उसकी भी मौत हो गई। घर पर बेटे की मौत हो जाने पर उसे खेत पर बुलाने गए लोगों ने वहां का मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। डाक्टर हड़ताल के चलते शव का भीलवाड़ा में पोस्टमार्टम करवाया गया। गमगीन माहौल में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

READ: बिना रोगी को देखे ही पर्ची में लिख रहे हैं दवाइयां, सरकार को कोस रही जनता

25 किलो डोडा चूरा सहित दो गिरफ्तार

लाडपुरा मांडलगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम गश्त के दौरान दो जनों को गिरफ्तार कर 25 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उप निरीक्षक रतन सिंह मय दल के गश्त कर रहे थे। इस दौरान गोपालपुरा टोल नाके के पास तिराहे पर बस की इंतजार कर रहे बरनाला पंजाब निवासी गुरजंट सिंह पुत्र भाग सिंह सिख महेसरी संधुवा निवासी हरफूल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह की तलाशी के दौरान तीन कपड़े के थैले में रखे 25 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा मिला।

लटक रहे बिजली के तार से खतरा

नई अरवड़ कस्बे में बिजली निगम की अनदेखी के चलते आम रास्तों पर बिजली के तार लटक रहे हैं जिससे ग्रामीणों को हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नई अरवड़ कस्बे में शिव मंदिर के सामने वाले रास्ते पर व बैरवा मोहल्ले में निर्माणाधीन रामदेवजी महाराजमंदिर के पास बिजली के तार ढीले होकर लटक रहे हैं। पेड़ों में से सटकर निकल रहे हैं जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को हर समय करंट आने का भय बना रहता हैं। करंट के डर से बैरवा मोहल्ले में निर्माणाधीन रामदेवजी मंदिर पर लोगों ने जुगाड़ कर बांस के सहारे तारों को लगाकर मंदिर से दूर कर रखा हैं।