
आमरण अनशन
बैठ गए अनशन पर
भीलवाड़ा में कोटा रिंग रोड स्थित हलेड चौराहे से दांथल, गेंदलिया, बरुंदनी, बड़लियास मार्ग पर बढ़ते हादसों के बावजूद सर्किल व स्पीड ब्रेकर नहीं बनाने से खफा ग्रामीण सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सुवालका की अगुवाई में आमरण अनशन पर बैठ गए।
सुवालका की पीड़ा थी कि इसी मार्ग पर गत वर्ष स्पीडब्रेकर के अभाव में उनकी पत्नी सुगना देवी की टैम्पो दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद से सर्किल व स्पीडब्रेकर की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विधायक ने की समझाइश
अनशन की सूचना पर यूआईटी के तहसीलदार विवेक चौधरी व अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर पहुंचे और समझाइश की कोशिश की, लेकिन सुवालका व ग्रामीण डटे रहे। दोपहर तीन बजे विधायक अशोक कोठारी धरनास्थल पर पहुंचे। यूआईटी सचिव से मोबाइल पर बात की। कोठारी ने सुवालका को आश्वस्त किया कि यहां जल्द स्पीड ब्रेकर बनाया जाएगा। कोठारी ने सुवालका को पानी पिला अनशन खत्म कराया। पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इधर, धरने में हलेड पूर्व सरपंच हरफूल जाट,गोवर्धन शर्मा, दांथल सरपंच लोकेंद्र सिंह, कन्हैया लाल बलाई, मनोज सुवालका आदि मौजूद थे।
Published on:
18 Dec 2023 09:52 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
