
Student elections 2018 in bhilwara
भीलवाड़ा।
एमएलवी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव में नामांकन पत्रों भरने के बाद एनएसयूआई छात्रों ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने जिस पर पुलिस ने छात्रों पर डंडे बरसाकर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब चार छात्र घायल हो गए। छात्र संघ चुनाव में नामांकन दाख्ािल करने के बाद एबीवीवी के छात्रों ने भी जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर जुलूस रोक दिया।
छात्र संघ चुनाव में नामांकन पत्रों भरने के बाद एबीवीवी के छात्रों ने भी जुलूस निकालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर जुलूस रोक दिया। इधर एनएसयूआई के छात्र कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां से छात्र कलक्ट्रेट जुलूस के रूप में पहुंचे। छात्रों के जुलूस निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस दौरान छात्रों ने कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने छात्रों पर डंडे बरसाकर वहां से खदेड़ दिया।
इधर सेठ मुरलीधर मानसिंह कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी व एनएसयआई छात्रा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। घटना के बाद कॉलेज में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया। वहीं घटना में चोटिल चार छात्रों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घपुलिस ने छात्रों पर डंंडे बरसाने के बाद एमएलवी राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय केे बाहर से कॉलेज छात्रोंं के वाहन जब्त किए। इससेे छात्रों में अफरा तफरी मच गई।
यह है चुनाव कार्यक्रम
27 अगस्त: वैद्य नामांकन की सूची का प्रकाशन
31 अगस्त: सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान
11 सितंबर: मतगणना और शपथग्रहण
एनएसयूआई प्रत्याशी: एनएसयूआइ अध्यक्ष रीतेश गुर्जर ने शुक्रवार शाम प्रत्याशी घोषणा की। एमएलवी कॉलेज मे करण चौधरी अध्यक्ष, देवेंद्र जोशी उपाध्यक्ष, गिलुसिंह राणावत महासचिव, मनोज खटीक संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार होंगे। सेमुमा कन्या कॉलेज में मनीषा सोलंकी अध्यक्ष, सीमा जाट उपाध्यक्ष नीलम शर्मा महासचिव, आयुषी तिवारी संयुक्त सचिव प्रत्याशी होंगी। श्री गांधी कन्या कॉलेज गुलाबपुरा में पूजा शर्मा अध्यक्ष, सोनू जाट उपाध्यक्ष, एकता शर्मा महासचिव व अफसाना बानू संयुक्त सचिव पद की उम्मीदवार होंगी। आसींद कॉलेज में कमलेश गुर्जर अध्यक्ष, राजू लौहार उपाध्यक्ष, पप्पू प्रजापत महासचिव , प्रकाश रैगर संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार बनाया है।
एबीवीपी प्रत्याशी : एबीवीपी से मालाव राजकीय कॉलेज में शंकर गुर्जर अध्यक्ष, बालकृष्ण शर्मा उपाध्यक्ष, किशन शर्मा महासचिव व शांतिलाल बलाई संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी होंगे। सेमुमा गल्र्स कॉलेज में प्रियंका शक्तावत अध्यक्ष, वंदना जोशी उपाध्यक्ष, भावना चंदेल महासचिव, भगवती पूर्बिया संयुक्त सचिव प्रत्याशी होंगी। लॉ कॉलेज में आकांक्षा विश्नोई अध्यक्ष व कृषि कॉलेज में रोहित मीणा अध्यक्ष, प्रभु जाट महासचिव व महेश वैष्णव संयुक्त सचिव उम्मीदवार होंगे। आसींद में अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा, रायपुर में अध्यक्ष के लिए मुकेश कुमावत, उपाध्यक्ष पर आराधना शर्मा, महासचिव पर आयुषी टांक व संयुक्त सचिव पर चिंटू बारोलिया को प्रत्याशी बनाया है।
परिणाम लंबित तो भी लड़ सकेंगे चुनाव
जिनके परीक्षा परिणाम लंबित हैं, वे भी चुनाव लड़ सकते हैं। यह आदेश सभी उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। कॉलेज आयुक्तालय ने कहाकि लंबित परिणाम वाले विद्यार्थियों को मतदाता सूचियों में शामिल करें। चुनाव लडऩे का हक भी सुरक्षित रहेगा। चुनाव लडऩे वाला प्रत्याशी अगर परिणाम आने पर फेल होगा तो चुनाव स्वत निरस्त होगा।
Published on:
25 Aug 2018 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
