6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रसंघ चुनाव : विद्यार्थी चुन रहे अपने नुमाइंदे

भीलवाड़ा. जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक चल रहे है। इसके जरिये विद्यार्थी कॉलेज में अपने नुमाइंदे चुन रहे है।

2 min read
Google source verification
छात्रसंघ चुनाव : विद्यार्थी चुन रहे अपने नुमाइंदे

छात्रसंघ चुनाव : विद्यार्थी चुन रहे अपने नुमाइंदे

भीलवाड़ा. जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव शुक्रवार सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक चल रहे है। इसके जरिये विद्यार्थी कॉलेज में अपने नुमाइंदे चुन रहे है। भीलवाड़ा शहर के एमएलवी, सेमुमा, विधि एवं कृषि कॉलेज के साथ ही जिले के शाहपुरा, बिजौलियां, गंगापुर, करेड़ा, मांडलगढ़, रायपुर, जहाजपुर, कोटड़ी, आसींद, बनेड़ा कॉलेजों में मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर सभी कॉलेजों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

इधर, प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। मतदाताओं की बाड़ेबंदी भी शुरू हुई। उन्हें लुभाया जा रहा है। खाने-पीने व मनोरंगज के बंदोबस्त किए गए हैं। मालूम हो, कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। कुछ परीक्षाओं के परिणाम नहीं आए। ऐसे में चुनाव में सभी विद्यार्थियों की भागीदारी नहीं हो पाएगी। मतदाता परिचय पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। मतदाताओं को पहचान पत्र, आधार कार्ड, फीस जमा कराने की रसीद साथ लानी होगी। कॉलेज से जारी परिचय पत्र लाना होगा। यह कार्ड मतदान के बाद कॉलेज प्रशासन पुन: जमा कर लेेगा।
एमएलवी कॉलेज : दो पदों पर सीधी लड़ाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ममता चांवरिया ने बताया कि कॉलेज में 6061 मतदाता हैं। 13 कमरों में मतदान होगा। अध्यक्ष पद पर धवल कुमार, नरेश, प्रियंका व मनीष मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर गौरव कुमार, मयंक कुमार, रोहित तो महासचिव पर मुकाबला शुभम व सूर्यदेवसिंह के बीच होगा। संयुक्त सचिव के लिए मुकुल व हरीश में टक्कर होगी।
सेमुमा कन्या कॉलेज: सीधा मुकाबला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सरोज मेहता के अनुसार यहां 2892 विद्यार्थी हैं। अध्यक्ष पद पर करिश्मा व सुमित्रा, उपाध्यक्ष पर अनीता व सपना, महासचिव पर जानवी व माया तथा संयुक्त सचिव पद पर कल्पना व रीना में सीधा मुकाबला है। अभी परीक्षाएं चल रही है। जिन छात्राओं ने फीस जमा कराई है, उन्हें ही मतदान का अधिकार होगा। मतदान 6 कमरों में होगा।

----
विधि महाविद्यालय: दो पदों पर ही मतदान
मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार यहां 301 वोटर हैं। महासचिव नेहा चनाल व संयुक्त सचिव पद पर हरिओम आगाल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके। अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ व यशोदा तथा उपाध्यक्ष पद पर फूली व सुरेश कुमार में मुकाबला होगा।
----------------

कृषि महाविद्यालय: तीनों पदों पर सीधा मुकाबला
कृषि महाविद्यालय के निर्वाचन अधिकारी डॉ. एलएल पंवार ने बताया कि कॉलेज में 171 मतदाता हैं। अध्यक्ष पद पर कुलदीप व रियांशी, महासचिव पर अमन व विरेन्द्र तथा संयुक्त सचिव पद पर चन्द्रभान सिंह व सचिन मेंं सीधा मुकाबला है।