5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों के नौ मोबाइल व नकदी पार, कैमरे में कैद हुई संदिग्ध की कारस्तानी

एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर सातवें समेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के दुपहिया वाहनों से नौ मोबाइल व नकदी चोरी हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Nov 2017, 11:29 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Students mobile and cash stolen in bhilwara, Bhilwara latest hindi news, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi

एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर सातवें समेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के दुपहिया वाहनों से नौ मोबाइल व नकदी चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया

भीलवाड़ा।

एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर सातवें समेस्टर की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों के दुपहिया वाहनों से नौ मोबाइल व नकदी चोरी हो गए। ये वाहन साइकिल स्टैंड पर खड़े थे और इनकी डिक्की तोड़ कर अज्ञात ये मोबाइल ले गए। कॉलेज प्रशासन ने इसकी शिकायत पर यहां परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया जो कि एक बाइक से यहां पहुंचा था।

READ: जिसके साथ लिए सात फेरे उसी का गला रेत कर की हत्या, बचाने आई मृतका की बहन भी घायल

जानकारी के अनुसार एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में दोपहर को सातवें समेस्टर की परीक्षा थी। दुपहिया वाहनों से परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने अपने वाहन साईकिल स्टैंड पर खडे किए थे। वहां इन वाहनों की डिक्की से छात्रों के मोबाइल व नकदी कोई उचक्का चुरा ले गया। सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद कॉलेज में ऐसी हरकत होने से छात्रों में रोष दिखाई दिया। छात्रों ने जब इसकी शिकायत कॉलेज प्रशाासन से की तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक संदिग्ध युवक नजर आया जो बाइक से यहां पहुंचा था तथा एक दुपहिया वाहन की डिक्की खोलकर उसमें से मोबाइल पार करता दिखाई दिया। परीक्षार्थियों का कहना है कि मोबाइल के साथ ही उनकी नकदी भी डिक्की से चोरी हुई है।

READ: सवारी उतार रही मिनी बस को ट्रेवल्स बस ने मारी टक्कर, 16 घायल

मांडल तिराहे से अतिक्रमण हटाया
भीलवाड़ा-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मांडल चौराहा पर शुक्रवार सुबह अतिक्रमियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए। दुकानदारों ने बिना प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी के अतिक्रमण की जद में आ रही अपनी केबिनें हटा ली। हालांकि इसी दौरान एनएचएआई टीम मौके पर थी। यह राजमार्ग किशनगढ़ से चित्तौडग़ढ़ खण्ड तक सिक्स लेन होगा। अतिक्रमण के कारण चंबल परियोजना की लाइन डालने में भी परेशानी आ रही थी। इस मामले में गुरुवार को ही कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने मौके का जायजा लिया था। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संतोकपुरा पंचायत कार्यालय में एनएचएआई व चंबल परियोजना के अधिकारियों की बैठक ली थी। तब दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़