6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी स्कूलों में आठवीं तक विद्यार्थियों को इसी सप्ताह मिलेगी ड्रेस

भीलवाड़ा. प्रदेश के 64 ,479 सरकारी स्कूलों के 70 लाख 77 हजार 465 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पिछले बजट सत्र में सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस देने की घोषणा की गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी स्कूलों में आठवीं तक विद्यार्थियों को इसी सप्ताह मिलेगी ड्रेस

सरकारी स्कूलों में आठवीं तक विद्यार्थियों को इसी सप्ताह मिलेगी ड्रेस

भीलवाड़ा. प्रदेश के 64 ,479 सरकारी स्कूलों के 70 लाख 77 हजार 465 विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पिछले बजट सत्र में सरकारी स्कूलों में आठवीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस देने की घोषणा की गई थी।

डेढ़ वर्ष से इस पर अमल नहीं हुआ। शिक्षा विभाग ने राज्य के 302 ब्लॉक के लिए 350 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। भीलवाड़ा की औद्योगिक इकाई को स्कूल ड्रेस के कपड़े का ठेका दिया। शिक्षा विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री 15 नवंबर से जयपुर में गणेवश वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे जिले में आठवीं तक के 2.85 लाख स्कूली बच्चों को स्कूल ड्रेस मिलेगी। इसकी घोषणा होने के साथ ही बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है।
----------

फैक्ट फाइल
दो गणवेश का कपड़ा-425 रुपए

गणवेश की सिलाई की राशि-200 रु.

राशि खर्च होगी-350 करोड़
जिले का गणित

जिले में सरकारी स्कूल-2900

जिले में कुल छात्र-1,41,325

जिले में कुल छात्राएं-1,43,848

जिले में कुल विद्यार्थी-2,85,173

------
प्रदेश का गणित

प्रदेश स्कूल-64,479

प्रदेश में छात्र-34,81,646
प्रदेश में छात्रा-35,95,819

कुल प्रदेश में विद्यार्थी-70,77,465