6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह चोरी की और दोपहर में हवालात के पीछे

लक्ष्मीनारायण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हुई और चोर भी छह घंटे बाद पुलिस ने दबोच लिया। भीलवाड़ा पुलिस ने यह सुझबुझ दिखाई है राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सूठेपा में। पुलिस अब आरोपी से जिले व प्रदेश की अन्य चोरियों के मामले में भी पूछताछ कर रही है।

2 min read
Google source verification
सुबह चोरी की और दोपहर में हवालात के पीछे

सुबह चोरी की और दोपहर में हवालात के पीछे


सुठेपा के लक्ष्मीनारायण मंदिर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मंदिर के पुजारी सुठेपा निवासी श्याम तिवाडी ने गुरुवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे लक्ष्मीनारायण भगवान को स्नान करवा कर पोशाक पहनाकर मुकृट पहनाया। सुबह 9.30 बजे भोग लगवाया उसके बाद वह शादी के एक कार्यक्रम में चला गया। सुबह 11 बजे निज मंदिर में गया तो देखा कि विष्णु भगवान व लक्ष्मी जी के धारण किए दोनों मुकृट गायब थे।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एएसपी चंचल मिश्रा व डिप्टी पवन कुमार की अगुवाई में टीम गठित की।

टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर सम्पति संबंधी प्रकरणों में पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बडलियास निवासी अशोक पुत्र भूरा लाल सोनी को गिरफ्तार पूछताछ की गई। आरोपित अशोक ने मंदिर चोरी में वारदात करना कबूल किया। चांदी के दोनों मुकृट का वजन करीब 480 ग्राम था।

का पुलिस ने महज छह घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मंदिर के पुजारी सुठेपा निवासी श्याम तिवाडी ने गुरुवार सुबह चोरी की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे लक्ष्मीनारायण भगवान को स्नान करवा कर पोशाक पहनाकर मुकृट पहनाया। सुबह 9.30 बजे भोग लगवाया उसके बाद वह शादी के एक कार्यक्रम में चला गया। सुबह 11 बजे निज मंदिर में गया तो देखा कि विष्णु भगवान व लक्ष्मी जी के धारण किए दोनों मुकृट गायब थे।
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एएसपी चंचल मिश्रा व डिप्टी पवन कुमार की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर सम्पति संबंधी प्रकरणों में पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बडलियास निवासी अशोक पुत्र भूरा लाल सोनी को गिरफ्तार पूछताछ की गई। आरोपित अशोक ने मंदिर चोरी में वारदात करना कबूल किया। चांदी के दोनों मुकृट का वजन करीब 480 ग्राम था।