19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उधार​ दिलाए 20 लाख रुपए नहीं लौटाए तो परेशान होकर दी सत्यप्रकाश ने दी जान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Suicidal cases of Kakroliya Ghanti in Bhilwara

Suicidal cases of Kakroliya Ghanti in Bhilwara

कोटड़ी।

क्षेत्र के ककरोलिया माफी में दस दिन पूर्व नोहरे में फंदा लगाकर जान देने वाले सत्यप्रकाश तेली आत्महत्या के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आया। मृतका की पत्नी ने बनका का खेड़ा के एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कोटड़ी थाने में मामला दर्ज कराया। परिवादी का आरोप था कि पति ने आरोपी को बीस लाख रुपए उधार दिलाए। यह राशि आरोपी नहीं लौटा रहा था। इससे सत्यप्रकाश परेशान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश वैष्णव के अनुसार गत ४ सितम्बर को ककरोलिया माफी के सत्यप्रकाश तेली नोहरे में पशुओं के लिए बने छप्पर में लगे एंगल पर रस्सा बांध जान दे दी। इसका सुवाणा पंचायत समिति में ड्यूटी पर मौजूद सत्यप्रकाश के पिता रामचन्द्र को इसकी जानकारी मिली तो वह सदमे में आ गए। उनकी तबियत बिगड़ गई। उनको स्टॉफ ने एमजीएच ले गए। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी पिंक देवी ने थाने पर दी रिपोर्ट में बताया कि घटना के बाद उठावने पर परिवार औ समाज के लोग सत्यप्रकाश की किराणे की दुकान खोलने गए।

दुकान में सत्यप्रकाश की ओर से लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में उल्लेख था कि बनका खेड़ा निवासी भैरू जाट को किसी ओर से सत्यप्रकाश ने 20 लाख 25 हजार रुपए दो रुपए ब्याज की दर से उधार दिलाए। यह राशि गत दिसम्बर में लौटानी थी। लेकिन भैरू यह राशि नहीं लौटा रहा था। इससे परेशान होकर सत्यप्रकाश ने जान दी।

मोरों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

कोटड़ी. पुलिस ने जहरीला दाना डालकर मोर की हत्या के आरोप में शहंशाह सांसी को गिरफ्तार किया। आरोप‍ित को अदालत में अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।

रीठ में 30 जुलाई को सात मोरों की जहरीला दाने डालकर हत्या कर दी थी। मामले में डेढ़ माह बाद आरोपी हत्थे चढ़ा। उसे अदालत में पेश कर जेल भिजवा दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग