2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी से कड़ाही में तेल ने पकड़ी आग, ठेला जलकर राख

माण्डल तिराहे पर चाट पकौड़े के ठेले में कहाड़ी पर रखे तेल में आग लग गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 28 Apr 2018, 10:02 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, summer in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

गर्मी के चलते शनिवार दोपहर को माण्डल तिराहे पर चाट पकौड़े के ठेले में कहाड़ी पर रखे तेल में आग लग गई। गनीमत रही कि पास ही रखे सिलेण्डर तक आग नहीं पहुंची।

माण्डल।

जिले में भीषण गर्मी के चलते जनजीवन प्रभावित है। गर्मी के चलते शनिवार दोपहर को माण्डल तिराहे पर चाट पकौड़े के ठेले में कहाड़ी पर रखे तेल में आग लग गई। गनीमत रही कि पास ही रखे सिलेण्डर तक आग नहीं पहुंची।

READ: सिंगोली में हथियारबंद चोरों का धावा, महिला को बंधक बना नकदी समेत लाखों का माल ले गए

हादसे में मगर आग से ठेला पूरी तरह जल गया। इस हादसे में मांडल तिराहे पर मुकेश भाट का चाट पकौड़ी का ठेला जल गया। आसपास के ग्रामीणों ने पानी से आग पर बुझाई।

READ: पत्नी की हत्या का मामला: थानेदार ससुर व सास पर भी मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन


पारा पहुंचा 43 डिग्री

भीलवाड़ा शहर में आग उगलती गर्मी ने बैचेन कर दिया है। वस्त्रनगरी की धरा भट्टी के समान तपने लगी है। तापमापी का पारा शनिवार को 13 डिग्री पहुंच गया। इससे आमजन ही नहीं पशु-पक्षी भी व्याकुल हो गए है। इसके चलते दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरने से अघोषित कफ्र्यू जैसे हो हालात हो गए। सुबह नौ बजे बाद से ही जैसे-जैसे सूर्यदेव चढऩे लगते वैसे-वैसे गर्मी में अपनी रंग दिखा रही है।

PIC : इन बेटे बेटियों पर पूरे भीलवाड़ा को नाज, देशभर में किया नाम रोशन

दोपहर बारह बजे बाद तो चिलचिलाती धूप के कारण लोग छाव तलाश रहे है। गर्म हवाओं के थपेड़े परेशान कर रहे है। गर्मी बढऩे से प्यास भी बढ़ गई है। शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री तथा न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्यदेव के रौद्र्र रूप के आगे पंखें बेबस हो गए और कूलर व एसी ही लोगों को राहत दे रहे है। गर्मी से बचाव के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे है। गर्मी का आलम यह है कि माण्डल में हाथ ठेले पर रखे कड़ाहा में ही आग लग गई। इससे ठेला जल गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़