8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुसैन की याद में निकले ताजिए, कर्बला में किए ठण्डे

भीलवाड़ा . हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार भीलवाड़ा में ताजिए निकाले गए। ताजिए को बड़ला चौराहा स्थित कर्बला में ठण्डा किया। शहर में मोहर्रम का जुलूस निकला, जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 10 Aug 2022, 9:20 AM IST

हुसैन की याद में निकले ताजिए, कर्बला में किए ठण्डे

हुसैन की याद में निकले ताजिए, कर्बला में किए ठण्डे

भीलवाड़ा . हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार भीलवाड़ा में ताजिए निकाले गए। ताजिए को बड़ला चौराहा स्थित कर्बला में ठण्डा किया। शहर में मोहर्रम का जुलूस निकला, जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। कर्बला में छोटे-बड़े ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए और लोगों ने मातमी धुनों के बीच अकीदत पेश की। विभिन्न मोहल्लों के जुलूस मुख्य मार्ग पर पहुंचना शुरू हुए, वहां ढोल-ताशों से मातमी धुनों से शहर गूंज उठा।

रंग-बिरंगे, दमकते-चमकते ताजियों को उठाए युवा तेजी से चले जा रहे थे। इनके पीछे युवकों का रैला था। ताजियों का जुलूस रात को बड़ला चौराहे स्थित कर्बला पहुंचा। यहां पहले से तैयार कुए में सभी ताजिए को ढण्डा किया गया। इस बार नीलगरों की मस्जिद का ताजिया नहीं निकाला गया।
इससे पूर्व अपने मुकाम से ताजिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन, गांधी नगर, आरके कॉलोनी, चपरासी कॉलोनी, राम नगर, पुलिस लाइन, धानमंडी, भवानी नगर, दादाबाड़ी, शास्त्रीनगर, हुसैन कॉलोनी, कांवा खेड़ा, कच्ची बस्ती, भोपालपुरा, एवं जुनावास से जुलुस निकला। इनमें युवाओं ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। करबला कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज गोरी ने बताया कि मोहर्रम मुख्य मार्गो से होते हुए कर्बला पहुंचे। सर्राफा बाजार में अकबरी अखाड़े की ओर से करतब दिखाए गए। लकड़ी की बड़ी-बड़ी मोगरियां घुमाई गई। जिला प्रशासन की हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए स्वागत किया। इस दौरान अब्दुल सलाम मंसूरी, याकूब मोहम्मद, नूर मोहम्मद मैंवाफरोश, अकबरी अखाड़े के उस्ताद आरिफ मोहम्मद मैवाफरोश, अखाड़ा संयोजक असलम पठान ने जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू, ज्येष्ठा मैत्री, एडीएम उत्तम सिंह, ओम प्रभा, नरेंद्र दायमा, राहुल जोशी का स्वागत किया।

--------
मरीजों को फल वितरण

अमन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एमजीएच में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष हमीद रंगरेज, सेक्रेटरी निसार सिलावट, डॉ तबस्सुम अंसारी, बंटु पठान, आबीद रंगरेज आदि उपस्थित थे।

-------
पुलिस प्रशासन का किया इस्तकबाल

युवा जनहित सेवा समिति एवं इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा राजस्थान की ओर से मोहर्रम पर्व पर इमाम हुसैन की याद में रेलवे स्टेशन चौराहे पर पानी व शर्बत की छबील लगाई गई। समिति अध्यक्ष कय्युम मोहम्मद सक्का ने बताया कि इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रीय, राहुल जोशी, सीओ सिटी नरेन्द्र दायमा, मुकेश वर्मा, राजेन्द्र गोदारा, अब्दुल सलाम मंसूरी की दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया। यूथ अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अब्बासी ने बताया कि इस दौरान अब्दुल नदीम अब्बासी, उम्रदराज कुरैशी, इरफान सिलावट, अय्युब रंगरेज, वसीम शेख उपस्थित थे।
------

मस्जिद ई आयशा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष फारुक पठान ने बताया कि बच्चों को श्रीखण्ड व बिस्किट का वितरण किया। इस दौरान फारुक पठान, नियाज मोहम्मद, अल्ताफ खान, सलीम मंसूरी, मोहम्मद आमिर आदि उपस्थित थे।
----------------------

पुर में निकला ताजिया पुर.

कोम पठानान की ओर से ताजिए का जुलूस निकाला गया। प्रवक्ता इदरीश पठान ने बताया कि पुर में मोहर्रम लाइसेंसधारी इंदु खा पठान के नेतृत्व में ताजिया का जुलूस खेल मोहल्ले से शुरू होकर सदर बाजार नीलगर मोहल्ला होते हुए कर्बला स्थान पहुंचा। जहां पर ताजिया को ठंडा किया। जुलूस में हुसैनी अखाड़ा के उस्ताद गफ्फार पठान, इमरान देशवानी, शहीद पठान के नेतृत्व में अखाड़ा प्रदर्शन किया।