पुलिस मुख्यालय की हालिया अपराध रिकॉर्ड रैकिंग में भीलवाड़ा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिन जिलों में एक साल में मुकदमों की संख्या बढ़ी, उनमें भीलवाड़ा अव्वल रहा। वर्ष-2021 में जिले में 9,266 मुकदमे दर्ज हुए, जो एक साल में बढ़कर वर्ष-2022 में 11,021 हो गए। यानी एक साल में 18.9 फीसदी मुकदमे बढ़ गए।विशेषज्ञों का कहना है कि भीलवाड़ा में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। इसकी वजह यह भी है कि अपराधियों की पहचान के लिए सबसे जरूरी किराएदारों के सत्यापन को लेकर भीलवाड़ावासी सजग नहीं है।