22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घूसखोर डाबी थानाप्रभारी को जेल भेजा, चालीस हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया था

भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (प्रथम शाखा) ने ४० हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े बूंदी जिले के डाबी थानाप्रभारी उपनिरीक्षक मानसिंह को रविवार शाम को कोटा स्थित एसीबी के विशिष्ट न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
The bribery Dabi Thanaprabhari was sent to jail, was caught taking for

The bribery Dabi Thanaprabhari was sent to jail, was caught taking for

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (प्रथम शाखा) ने ४० हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े बूंदी जिले के डाबी थानाप्रभारी उपनिरीक्षक मानसिंह को रविवार शाम को कोटा स्थित एसीबी के विशिष्ट न्यायाधीश के आवास पर पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए।

निरीक्षक दीपिका राठौड़ ने बताया कि थानाप्रभारी मानसिंह के थाना परिसर में बने आवास की तलाशी ली। इसमें आवास पर कुछ खास नहीं मिला। गौरतलब है कि भीलवाड़ाके शोभा जी का खेड़ा (शक्करगढ़) निवासी बनवीरसिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसकी धनेश्वर व डाबी लाइसेंसशुदा शराब की दुकान है। गांवों में दुकानों की ब्रांच चलाने व परेशान नहीं करने की एवज में ४० हजार रुपए प्रतिमाह बंधी के रूप में थानाप्रभारी ने रिश्वत मांगी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाकर थानाप्रभारी को शनिवार रात को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
परिवादी की गाड़ी में बैठा, टीम को देख सीट पर फेंकी राशि

परिवादी रिश्वत की राशि लेकर थाने पहुंचा। वहां थानाप्रभारी मानसिंह थाने से निकल कर बाहर आया और परिवादी की गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में रिश्वत की राशि लेने के बाद हाथ में रख ली। इस दौरान आसपास मौजूद एसीबी टीम ने इशारा मिलते ही दबिश दी। एसीबी टीम को देखकर थानाप्रभारी ने रिश्वत की राशि सीट पर फेंक दी। टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी थानाप्रभारी के हाथ धुलवाए तो उसमें रंग निकल आया। उसे गिरफ्तार करके थाने में लाया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग