
बिना पंजीयन लगेगी कोवैक्सीन की पहली डोज
भीलवाड़ा।
कोरोना की तीसरी लहर की आंशका को देखते चिकित्सा विभाग ने शहर के हर व्यक्ति को टीका लगाने की कवायद शुरू की। विभाग शहर के 70 पार्षदों की मदद लेगी। जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों को भी वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए निर्देश जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने दिए। विभाग बुधवार को एक सेन्टर पर बिना पंजीयन हर व्यक्ति के प्रथम डोज लगाएगा। इसके लिए मौके पर ही पंजीयन किया जाएगा। भीलवाड़ा में राजीव गांधी ऑडिटोरियम केन्द्र पर बिन पंजीयन कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाए जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि बुधवार को १8 वर्ष से ऊपर वाले आयु वर्ग के लिए कोविशिल्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज तथा कोवैक्सीन की द्वितीय डोज का वेक्सीनेशन शहर के ९ सेन्टरों पर ऑनलाइन शेड्यूल स्लॉट के अनुसार टीके लगाए जाएंगे।
यहां लगेगी कोविशील्ड
एमजीएच में प्रथम व दूसरी डोज, ईएसआई हॉस्पिटल प्रथम, सुभाषनगर, काशीपुरी, चंद्रशेखर आजादनगर, पुर, शास्त्रीनगर डिस्पेंसरी तथा सांगानेर डिस्पेंसरी में कोविशिल्ड की दूसरी डोज लगेगी। जबकि कोवैक्सीन की दूसरी डोज चपरासी कॉलोनी में लगेगी। जबकि राजीव गांधी ऑडिटोरियम में प्रथम डोज ऑन द स्पॉट पंजीयन करके लगाई जाएगी।
Published on:
01 Sept 2021 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
