8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती बस में हैड कांस्टेबल ने की महिला से छेड़छाड़, हिम्मत दिखाते हुए पीडि़ता ने की धुनाई

रोडवेज बस में सवार एक महिला ने बुधवार शाम को बहादुरी का परिचय दिया। चलती बस में अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ ना केवल आवाज उठाई बल्कि आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर शाहपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपी भी भीलवाड़ा पुलिस का जवान निकला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 28 Jul 2021, 10:38 PM IST

The head constable molested the woman in the moving bus, showing coura

The head constable molested the woman in the moving bus, showing coura

भीलवाड़ा. रोडवेज बस में सवार एक महिला ने बुधवार शाम को बहादुरी का परिचय दिया। चलती बस में अपने साथ हो रही छेड़छाड़ के खिलाफ ना केवल आवाज उठाई बल्कि आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई कर शाहपुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपी भी भीलवाड़ा पुलिस का जवान निकला। पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल ने महिला से छेड़छाड़ की। शाहपुरा पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक प्रियंका कुमावत ने बताया कि रोडवेज बांसवाड़ा से केकड़ी होकर जयपुर जा रही थी। कादेड़ा जाने के लिए दो महिलाएं भीलवाड़ा से बस में सवार हुई। भीलवाड़ा से ही उनके पास आकर पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल जहाजपुर निवासी राजूराम कंजर बैठ गया। राजूराम ने वर्दी पहन रखी थी। तीनों एक ही सीट पर बैठे थे। एक महिला ने आरोप लगाया कि राजूराम बस चलने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। रास्ते में महिला ने इस बात के लिए पुलिसकर्मी को टोका और सही बैठने की हिदायत दी।

टोकने के बाद भी नहीं माना, तस्वारियां के बाद हदें पार
इस बीच तस्वारिया के बाद पुलिसकर्मी ने हदें पार कर दी। वह छेड़छाड़ करते नहीं माना। महिला ने विरोध किया तो बहस छिड़ गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिसकर्मी से उलझ गई। उसकी धुनाई कर दी। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को शाहपुरा थाने के बाहर रोक दिया। महिला पुलिसकर्मी को पकड़ कर थाने ले आई। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटनाक्रम के बारे में बताया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। डीएसपी कुमावत भी थाने पहुंची। हैड कांस्टेबल राजूराम को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि हैड कांस्टेबल को जहाजपुर जाना था। वह भीलवाड़ा से सवार हुआ था। उसके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को भेजा जा रहा है।