6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनुमान जयन्ती पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट

701 के बाद मंगलवार को 411 संक्रमित आए, लोगों को मिली थोड़ी राहतचिंता इस बात की 5 दिन बाद आ रही रिपोर्ट, समय पर शुरू नहीं हो पाता इलाजसंक्रमित कम निकले, लेकिन मौत का आंकड़ा 18 हुआ

2 min read
Google source verification
हनुमान जयन्ती पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट

हनुमान जयन्ती पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में आई गिरावट

भीलवाड़ा।
दूसरी लहर में कोरोना वायरस का संक्रमण रफ्तार ने हनुमान जयन्ती पर थोड़ी कम हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है। सोमवार को जहां २२१० सेम्पलों में से ७०१ संक्रमित आए थे वही मंगलवार को २०९० में से ४११ संक्रमित सामने आए है। यानी एक दिन में २९० रोगियो की कमी आई है। इससे जिले में कोरोना रोगियों का ग्राफ थोड़ा नीचे आया है। हालांकि शहर काशीपुरी व वकील कॉलोनी में लगातार संक्रमितों की संख्या बढऩे से इस कॉलोनी के सभी दरवाजे बन्द कर सील कर दिया है। वही इस क्षेत्र में दो जनों की मृत्यु भी हो गई। यह दोनो कुंभ जाकर आए थे। दूसरी तरफ मेडिकल कालेज की कोरोना जांच लैब में सैम्पल की संख्या अधिक की वजह से हालात ये हो गए हैं कि जिले में रोगियों को ३ से 5 दिन में जांच रिपोर्ट मिल रही है। इसका असर रोगियों की सेहत पर पड़ रहा है और इलाज देरी से शुरू हो पाता है।
---------
१८ जनों की हुई मौत
जिले में मंगलवार को १८ जनों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें मोहम्मदी कॉलनी निवासी 32 साल का लैब टैक्निशियन की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने अस्पताल के कर्मचारियों में शोक की लहर छा गई है। लैब में कार्यरत कई कर्मचारी पहले से ही संक्रमित है। काशीपुरी निवासी दो मित्र परिवार हरिद्वार कुंभ में गए थे। लौटने के बाद कोरोना होने से एक व्यक्ति और एक महिला को उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया जहां बीती रात को दोनों की मृत्यु हो गई। जबकि बापू नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी कुंभ से लौटने के बाद कोरोना होने के बाद दम तोड़ दिया था। आदर्श नगर क्षेत्र में रहने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति ने निजी अस्पताल दम तोड़ दिया। कोटडी क्षेत्र के छापडेल निवासी एक युवक जो दिल्ली में इंजीनियर है वह पत्नी के साथ कुछ दिन पहले आया। यहां दोनोंं पॉजिटिव होने पर उन्हें उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां युवक की मृत्यु हो गई जबकी उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। एमजी अस्पताल में शास्त्रीनगर निवासी 42 साल का व्यक्ति, आसेडी निवासी 40 साल की महिला, सुभाष नगर निवासी 50 साल की महिला, बनेड़ा निवासी 74 साल की बुजुर्ग महिला, गुलाबपुरा के 50 साल के व्यक्ति, बागौर निवासी 45 साल की महिला, कांवाखेड़ा निवासी 31 साल की महिला, 65 साल की बापूनगर की महिला, संजय कॉलोनी निवासी 78 साल का व्यक्ति, मांडस के 80 साल का व्यक्ति, बागौर के 66 साल का व्यक्ति, अंसारी कॉलोनी निवासी 70 साल का व्यक्ति की कोरोना उपचार के दौरान मौत हो गई। उपचार दौरान के दौरान अब तक 299 की मौत हो चुकी है।
--------
यहां मिले संक्रमित
आसीन्द में १, बनेड़ा ३, बापूनगर ५६, चपरासी कॉलोनी २६, चन्द्रशेखर आजादनगर ३८, जहाजपुर १३, काशीपुरी २४, कोटड़ी ३५, माण्डल २२, मांडलगढ़ ८, पुर २१, सांगानेरी गेट १९, सहाड़ा १, सांगानेर ३८, शाहपुरा २, शास्त्रीनगर २९, सुभाषनगर ५०, सुवाणा में २५ कोरोना संक्रमित पाए गए।
---
रेमडेसिविर इंजेक्शन की स्थिति
निजी चिकित्सालय को ४० इंजेक्शन मिले है। इनमें स्वास्तिक हॉस्पिटल ६, केशव हॉस्पिटल ४, रामस्नेही चिकित्सालय ५, सिद्धी विनायक हॉस्पिटल ६, कृष्णा हॉस्पिटल ३, बृजेश बांगड़ हॉस्पिटल ७, अरिहंत हॉस्पिटल ५, सोनी हॉस्पिटल को ४ रेमडेसिविर इंजेक्शन शामिल है।