19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस थाने से मुक्ति मिली भक्तों के चढ़ावे को

मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल भैरूनाथ मंदिर की नोटों से भरे चार दानपात्र गत पांच साल से पुलिस थाने के मालखाने में सील थे। शुक्रवार को उपखंड अधिकारी के निर्देश पर दानपात्र को बाहर निकाला गया। इनमें से एक दान पात्र को खोल कर उनमें रखे नोटों गणना शुरू की गई । यह मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में है। Police thaane se mukti milee bhakton ke chadhaave ko
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस थाने से मुक्ति मिली भक्तों के चढ़ावे को

पुलिस थाने से मुक्ति मिली भक्तों के चढ़ावे को

यहां भैरूनाथ मंदिर ट्रस्ट में वर्ष 2018 में आपसी विवाद होने के कारण देवस्थान विभाग के निर्देश पर प्रशासन ने यहां पर आने वाले चढ़ावे की राशि की दान पेटियों याने दान पात्रों को सील कर भदेसर पुलिस थाने के माल खाने में जमा करवा दिए थे। यहां पुलिस थाने में चार दान पात्र रखे गए थे। जबकि एक दान पात्र मंदिर के बाहर ही लगा हुआ है।

इस संबंध में ट्रस्ट के रमेश नाथ योगी द्वारा प्रार्थना पत्र पर उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को माल खाने से चार पेटियों को निकलवाया और मंदिर परिसर में लाए। यहां गठित कमेटी के सामने एक दान पात्र को खोलकर नोटों की गिनती शुरू की गई।


यहां शुक्रवार को राजस्व विभाग व पंचायत राज विभाग के कर्मचारी दिनभर गणना में जुटे रहे। एक दान पेटी की गणना अभी पूरी नहीं हो पाई है। लगातार तीन दिन के राजकीय अवकाश के बाद मंगलवार से पुनः गणना की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग