20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरपंच पर भारी पड़ा सचिव, नहीं दिया छह घंटे तक चार्ज

बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बबराणा ग्राम पंचायत केे उपचुनाव में नव निर्वाचित सरपंच सजना जाट ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। लेकिन सचिव ने चार्ज ही नहीं संभलवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल जाट समर्थक रिकॉर्ड नहीं देने पर आक्रोशित हो गए एवं ग्राम पंचायत के बाहर धरने पर बैठ गए और पूर्व सरपंच को बुलाकर चार्ज देने की मांग करने लगे।
less than 1 minute read
Google source verification
The secretary overshadowed the sarpanch, did not charge for six hours

The secretary overshadowed the sarpanch, did not charge for six hours

भीलवाड़ा। बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के बबराणा ग्राम पंचायत केे उपचुनाव में नव निर्वाचित सरपंच सजना जाट ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। 81 वर्षीय जाट ने पदभार ग्रहण करते ही ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच राजलक्ष्मी सोलंकी द्वारा करवाए गए कार्यों का रिकॉर्ड ग्राम सचिव स्वराज मीणा से मांग लिया, लेकिन सचिव ने चार्ज ही नहीं संभलवाया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल जाट समर्थक रिकॉर्ड नहीं देने पर आक्रोशित हो गए एवं ग्राम पंचायत के बाहर धरने पर बैठ गए और पूर्व सरपंच को बुलाकर चार्ज देने की मांग करने लगे।

करीब दो घंटे तक सचिव द्वारा रिकार्ड व चार्ज नहीं से आक्रोशित सरपंच जाट अपने कुछेक समर्थक के साथ भीलवाड़ा आ गई, जबकि शेष धरने पर ही बैठ रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच समर्थकों के साथ तनातनी होने से मारपीट के हालात हो गए।

यहां सरपंच जाट जिला परिषद सीईओ रामचंद्र बैरवा से मिली। बैरवा ने फोन के जरिए सचिव को चार्ज सरपंच को सौंपने के लिए कहा। इस बीच सचिव मीणा ग्राम पंचायत से निकल गए । करीब 6 घंटे बाद सहायक सचिव रामलाल रेगर ने सरपंच को ग्राम पंचायत का चार्ज दिया। वहीं पूर्व सरपंच ने चंबल नल कलेक्शन के नाम पर वसूली गई करीब छह लाख 26 हजार रुपए की राशि ग्राम पंचायत के खाते में जमा करवाई।


सरपंच सजना जाट ने बताया किग्राम पंचायत एक कमेटी बनाकर बैंक में खाता खुलवाकर उसमे जमा करवाएंगी। उन्होंने बताया कि पंचायत ने एक टीम गठित की है। जिसमें सरपंच व सभी वार्ड पंचों को शामिल किया, सभी को अपनी कार्यशैली समझाई तथा पिछले पांच साल से लम्बित फ ाइलों का रिकॉर्ड मांगा है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग