7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निखरने लगी चित्तौड़गढ की बावडियां व दीवारें

इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजनापेटिंग कर किया सौन्दर्यकरण का काम

2 min read
Google source verification
निखरने लगी चित्तौड़गढ की बावडियां व दीवारें

निखरने लगी चित्तौड़गढ की बावडियां व दीवारें

चित्तौड़गढ. कभी गंदगी से अटी रहने वाली बावडि़यां अब चमकने लगी है। शहर की दीवारों के पास से गंदगी भी हटने लगी है। तालाब व मोक्षधामों में भी काम नजर आने लगा है। यह सब शहरी रोजगार गांरटी योजना के तहत होने लगे है।


राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत ही शहरी क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार देने के उद्देश्य से 9 सितम्बर 2022 से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना प्रारम्भ की थी। इसमें पहले पखवाड़े में मात्र 15 श्रमिक थे। आज बढ़कर 352 हो गए है।

इस योजना में विभिन्न प्रकृति के कार्य करवाए गए। इसमें बावडि़यों की सफाई, कबिस्तानों व शमशानों की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण, शहर में कचरे से अवरुद्ध नालों की सफाई, सार्वजनिक व सरकारी भवनों की दीवारों पर पेटिंग। शहर में अनावश्यक झाडियों की कटिंग कर सफाई की गई। सार्वजनिक दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटवाना, तालाबों से मिट्टी निकाल कर पानी भराव की क्षमता को बढ़ाना, एमटीएस के माध्यम से फाइलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित करना, डिवाइडरों की सफाई व पुताई आदि कार्य कर शहर को सुन्दर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
जयपुर की टीम ने किया निरीक्षण

शहरी रोजगार योजना में हुए कार्यों का निरीक्षण करने के लिए गत दिनों जयपुर की टीम चित्तौड़गढ़ आई थी। टीम के साथ जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा समेत अन्य अधिकारी साथ थे। टीम ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के दिए निर्देश दिए। इसके तहत महिलाओं को जोड़ा गया। सेन्टर फोर रिसर्च इन स्कीम एण्ड पॅालिसिस की टीम ने भी निरिक्षण किया। मुख्य सचिव के निर्देश पर अब मार्च माह में समग्र कार्य योजना बनाया जाकर शहर का सौन्दर्यीकरण करवाया जाना प्रस्तावित है।

इन स्थानों को किया साफ
योजना के तहत छबीला हनुमान बावड़ी, तोषनीवाल बावड़ी, जालीबाव बावड़ी, हजारेश्वर वाबड़ी, त्रिपोलिया बावड़ी, सागर कुंड, झांझरिया तालाब, रामदेवजी का चंदेरिया मोक्षधाम, किलारोड़, गांधीनगर सेक्टर एक का नाला, चंदेरिया स्थित सरकारी स्कूल की दीवार, वार्ड 33 की गली, पार्क, इंदिरा गांधी स्टेडियम रोड, झांझरिया तालाब की दीवार पर रंग रोगन, चंदेरिया स्थित रामदेवजी रोड, कपासन सर्कल पर सफाई व रंग रोगन समेत शहर के विभिन्न वार्डो के मोक्षधामों में भी साफ-सफाई करवाई गई है।

-----

शहरी रोजगार गारंटी योजना में अभी 352 श्रमिक काम कर रहे हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं है। सभापति के विजन के साथ बावडि़याें व तालाबों को साफ करवाया है। अब अगले माह की योजना बना रहे है।
रविन्द्रसिंह यादव, आयुक्त नगर परिषद चित्तौड़गढ