18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘तलवार’ ने दर्शकों को खूब हंसाया

तीन दिवसीय मंजू जोशी स्मृति नाट्य समारोह के अंतिम दिन साक्षी थियेटर ग्रुप, जयपुर की प्रस्तुति 'तलवार ' नाटक का मंचन

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Theatrical functions in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

तीन दिवसीय मंजू जोशी स्मृति नाट्य समारोह के अंतिम दिन मंगलवार को साक्षी थियेटर ग्रुप, जयपुर की प्रस्तुति 'तलवार ' नाटक का मंचन किया गया। इस हास्य-व्यंग्य नाटक के लेखक निर्देशक राजेन्द्र सिंह पायल है।

Bhilwara, bhilwara news, Theatrical functions in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

इस हास्य-व्यंग्य नाटक के लेखक निर्देशक राजेन्द्र सिंह पायल है। निर्देशक पायल ने 'तलवार' का कथा सार बताते हुए कहा कि राजस्थान के लोक रंग में अनेक किस्से जनजीवन से जुड़े होते हैं।

Bhilwara, bhilwara news, Theatrical functions in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

किसी सच्ची घटना पर आधारित बात, कहानी या किस्से पीढियों तक सुनाए जाते है। लोग उनका आनंद उठाते हैं। इन किस्सों में गांव में बसने वाली अलग-अलग जातियों के लोगों का व्यवहार प्रदर्शित होता है। साथ ही सभी जातियों के लोग इनमें छिपे हास्य व साहित्य का मजा लेते हैं। एेसा ही एक किस्सा है 'तलवार'। गांव का ठाकुर गांव के महाजन के पास एक तलवार गिरवी रख जाता है।

Bhilwara, bhilwara news, Theatrical functions in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

समय पर ब्याज व मूल नहीं चुकाने पर महाजन की पत्नी अपनी चतुराई से तलवार की कीमत ठाकुर से वसूल कर लेती है। दर्शक पूरे नाटक में लोगों के चारित्रिक गुण और ग्राम्य जीवन में सहज प्रवाहित होने वाले हास्य का मजा लेते है। नाटक के प्रमुख पात्रों की भूमिका में जिन कलाकारों ने काम किया वे है विनोद सोनी, रति महर्षि, दिलीप कुमार शर्मा, राजेन्द्र सिंह पायल, दीपक शर्मा, अभिषेक चोधरी, ओम सेनी, अंकित शर्मा, ममता पाहवा, चन्द्र प्रतापसिंह तथा वरुण शर्मां। प्रकाश व्यवस्था महेन्द्र सोनी की थी, संगीत केशव लखेरा का तथा रूप सज्जा रवि बांका की थी।

Bhilwara, bhilwara news, Theatrical functions in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

रसधारा के संस्थापक गोपाल आचार्य ने नाट्य समारोह को सफल बनाने में सहयोग के प्रति दर्शकों का और अन्य सभी का आभार जताया।