इस यात्रा के लिए एक बस आसींद बस स्टैंड तथा दूसरी बस गुलाबपुरा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगाई जाती है। जो सुबह सात बजे रवाना होकर विभिन्न धर्म स्थलों पर पहुंचती है | यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है। मनफूल क्षेत्र के लोगों 12वीं बार यात्रा करवा चुके हैं। यात्रा में भीलवाड़ा के हरनी महादेव, सांवलिया सेठ, झांतला माता, शनि महाराज, सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। यात्रा के दौरान अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी समाजसेवी चौधरी द्वारा निशुल्क की जाती है|