
This time Deepotsav is 4 days, Roopchaturdashi and Amavas one day in bhilwara
भीलवाड़ा
ज्योतिषी गणित के चलते हर साल दिवाली के समय मनाए जाने वाल पांच दिवसीय दीपोत्सव इस बार चार दिन ही मनाया जाएगा। रूप चतुर्दशी और दिवाली एक ही दिन मनाई जाएगी। धनतेरस दिवाली के 1 दिन पहले 13 नवंबर को है। १4 नवंबर को रूपचतुर्दशी व अमावस्या एक दिन है। 16 नवंबर की भैया दूज मनाई जाएगी।
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि कार्तिक अमावस्या के दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती है। इसी वजह से यह त्योहार अमावस्या की रात को मनाना श्रेष्ठ माना जाता है। इस बार अमावस्या 14 नवंबर दोपहर 2.17 बजे से शुरू होगी, जो 15 नवंबर को सुबह 10.36 बजे तक रहेगी। माता लक्ष्मी का पूजन 14 नवंबर को होगा। धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि रहे, उस दिन दीपावली मनाई जाती है। पंडितों के अनुसार त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9.31 से शुरू होकर 13 नवंबर को शाम 6 बजे तक रहेगी। 13 नवंबर को ही प्रदोष व्रत भी रहेगा। ऐसे में 13 नवंबर को ही धनतेरस मनाई जाएगी। क्योंकि धनतेरस प्रदोष के दिन ही रहती है।
दीपावली को लेकर जैन समाज में भी दो मत हैं। मुनि सुधासागर का कहना है कि जैन धर्म में दीपावली १५ नवम्बर को मनाई जाएगी। १४ को अमावस्या दोपहर बाद से शुरू होगी। जैन धर्म में सूर्योदय के साथ की तिथि पर अवास्या १५ नवम्बर को है। ऐसे में भगवान महावीर का निर्वाण दिवस १५ नवम्बर को मनाया जाएगा।
गायों के लिए दिया चारा व गुड़
भीलवाड़ा . महावीर इन्टरनेशनल मीरा के सदस्य बलवीर चैरडिय़ा के सहयोग से रामधाम व सुवाणा गौशाला में 3 हजार का चारा व 1 हजार का गुड़ जीवदया के तहत गायों को दिया गया। अध्यक्ष अर्चना सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जॉन चेयरमेन करूणा चौधरी व अहिंसा भवन के संरक्षक हेमन्त आंचलिया ने कहा कि हमें पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में निशा सोनी, मंजू खटवड़, लीला राठी, विजया चौधरी उपस्थित थी।
--
पोरवाल बने अध्यक्ष
भीलवाड़ा. माहेश्वरी अतिथि गृह संस्थान के चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी जगदीश चन्द्र काबरा ने बताया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र पोरवाल, मंत्री कैलाशचन्द्र काबरा, कोषाध्यक्ष राजकुमार मून्दड़ा, संरक्षक रामराय सेठिया व रामकुमार जागेटिया, उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र न्यायती एवं महावीर सोनी, दिनेश कुमार काबरा, माया देवी, दीपक कुमार लढ़ा, रेखा अजमेरा सदस्य चुने गए।
..............
ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी
भीलवाड़ा. मुस्लिम सद्भाव सेवा समिति के नायब सदर रमजान मोहम्मद सोरगर ने जिले वासियों को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि आज के दिन 12 रबी उल अव्वल 570 इसवी में मक्का शहर में मानवता के मसीहा इंसानियत के रहबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा पैदा हुए। सोरगर ने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा ने पूरी दुनिया को अमन व शांति का पैगाम दिया। आज के दिन हम सब मिलकर हजरत मोहम्मद साहब की बताई हुई शिक्षा को अपने जीवन में उतार कर जीवन को भी सफल बनाना चाहिए।
.....................................
नवकार महामंत्र जाप आज
भीलवाड़ा . साध्वी यश कंवर की स्मृति में काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में साध्वी ज्ञानकंवर, प्रियदर्शन के सानिध्य में शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप होगा। यह जानकारी संघ के मंत्री ज्ञानेंद्र सिंह चौधरी ने दी।
..................
पुराने कर्मों को नष्ट करने का शस्त्र है तपस्या
भीलवाड़ा . अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से आयंबिल तप अनुष्ठान आत्म शोधन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर वेबिनार साध्वी चांद कुमारी की प्रेरणा से किया गया।
उपासक सुरेश बोरदिया ने कहा कि आत्मा के विकारों को दूर करने व पुराने कर्मो को नष्ट करने के लिए तपस्या अमोघ शस्त्र है। तप शरीर है उसकी आत्मा सम्यक दर्शन है। सूक्ष्म शरीर को तपाना तपस्या का लक्ष्य है। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा विमला रांका ने अधिक से अधिक आयंबिल करने की प्रेरणा दी। संचालन मंत्री रेणु चोरडिय़ा ने किया। शोभना सिरोहिया इस अनुष्ठान की संयोजक थी।
..............
विकास कार्य के लिए ज्ञापन
भीलवाड़ा . बापूनगर स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल विधायक वि_लशंकर अवस्थी से मिलकर विकास कार्य कराने के लिए ज्ञापन दिया। ट्रस्ट मंत्री पूनम चंद सेठी ने बताया कि बापू नगर स्थित सगस मंदिर से दिगंबर जैन मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते नहर की बाउंड्री दुरुस्त कर उचाई बढवाने व रेलिंग लगाने की मांग की गई। सुभाष हुमड़ ने विधायक से क्षेत्र का विकास कराने की मांग को रखा।
..................
वर्क लगी मिठाई न खाएं
भीलवाड़ा. दीपावली व शादी समारोहों में वर्क लगी मिठाई खाकर बीमारियों को न्योता न दें। वर्क लगी सामग्री खाकर मांसाहारी बनने के साथ कैंसर जैसी घातक बीमारियों को न्योता दिया जा रहा है। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने बताया कि वर्क पूर्ण रूप से मांसाहारी है। बाजार में उपलब्ध वर्क जहरीले होने के साथ-साथ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां देने वाला भी होता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
29 Oct 2020, 11:55 PM IST
Published on:
29 Oct 2020, 11:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़




