8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालाजी मंदिर में हजारों दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा पर हरि नारायण की स्तुति
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Nov 2020, 9:16 PM IST

Thousands of lamp donations in Balaji temple in bhilwara

Thousands of lamp donations in Balaji temple in bhilwara

भीलवाड़ा।
हरीशेवा सनातन मंदिर उदासीन आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरु नानक जयंती उत्साह व उल्लास से मनाया गया। पूर्णिमा पर बाबा शेवाराम साहब का मासिक प्राकट्य उत्सव मनाया गया। हंसराम उदासीन ने बताया कि प्रात:काल भगवान श्री हरि नारायण की स्तुति की गई। एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन की जा रही कार्तिक महातम की कथा का आज विश्राम हुआ। सनातन संस्कृति के इस प्रमुख पर्व कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली के अवसर पर कल्पवृक्ष एवं भगवान हरि नारायण का पूजन किया।
हंसराम उदासीन ने श्री गुरुनानक देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भजन नन्ढडो पियारो नानक तथा बाबा शेवाराम तुहन्जे दर ते व अन्य प्रस्तुत करते हुए गुणगान किया। प्रार्थना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। संध्या काल में आश्रम परिसर में सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविंदराम एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। अन्नपूर्णा रथ से प्रसाद वितरण शहर की बस्तियों में किया गया।
गुरु पूर्णिमा के पर्व पर पशु चिकित्सालय में गौ सेवा कार्यक्रम लायंस क्लब भीलवाड़ा रॉयल की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंजू पोखरना, सुभाष दुदानी, गोपाल बंसल, इंदु बंसल, रमेश देवनानी, दिनेश भदादा व सुरेश बाहेती ने हिस्सा लिया।
बालाजी मार्केट स्थित बालाजी मंदिर में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर हजारों दीपदान कर मास की पूर्णाहुति हुई। बालाजी मंदिर श्री राम दरबार एवं शिवालय में एवं मंदिर के कुंड स्थित घाट पर सैकड़ों दीपक लगाए गए। इससे पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर केदार जागेटिया, सुनील सुराणा, सतीश आचार्य उपस्थित थे।