
लॉरेंस गैंग के नाम पर बंगाली डॉक्टर को धमकाया, वाट्सअप कॉल कर मांगे पांच लाख
सदर थाना पुलिस ने फर्जी वाटसअप एकाउंट बनाकर बंगाली डॉक्टर को धमकाकर पांच लाख रुपए मांगने के आरोप में रविवार को चार जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। चार दिन पहले वाट्सअप कॉल कर बंगाली डॉक्टर को धमकी दी। उपनिरीक्षक रामकिशन ने बताया कि 13 अक्टूबर को कोदूकोटा निवासी भक्ता मजमूदार ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि उसके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति ने वाट्सअप कॉल किया और पांच लाख रुपए मांगे। नहीं देने पर बच्चे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी।
फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली। पुलिस ने जांच के बाद सरेरी निवासी नारायण जाट, राहुल शर्मा, कोदूकोटा निवासी नितेश गुर्जर तथा रोशन शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल की कोदूकोटा में रिश्तेदारी है। इसके चलते वह नितेश व रोशन को जानता था। सभी दोस्त हैं। उन्होंने बंगाली डॉक्टर से अवैध राशि ऐंठने की साजिश रची। नेहरू उद्यान के बाहर चार दिन पहले चारों आरोपी मिले। वहां उन्होंने बंगाली डॉक्टर को धमकी देकर पैसे लेने की साजिश रची थी।
जुटाई परिवार की जानकारी, डॉक्टर को बताया तो सहमा
पीडि़त ने बताया कि फोन करने वाले ने उसके बच्चों के स्कूल जाने और आने तक की जानकारी दी। परिवार की रैकी करने की आशंका पर डॉक्टर और उसका परिवार सहम गया। उपनिरीक्षक रामकिशन ने बताया कि रोशन मामले का मास्टर माइंड है। रोशन ने साथी नितेश के साथ मिलकर डॉक्टर के परिवार की रैकी की थी। बाद में नारायण व राहुल से मिलकर धमकी दिलवाई।
किस्से से आया दिमागी में, हरियाणवी बोल लेता नारायण
सारे आरोपी बेरोजगार हैं। एक साल पहले नारायण हरियाणा से काम कर लौटा था। हरियाणवी भाषा अच्छी तरह जानता था। उसी ने अपने दोस्तों को हरियाणा के लॉरेंस विश्नोई गैंग की ओर से फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने के किस्से सुनाए थे। ये किस्से सुनकर आरोपियों ने साजिश रची।
Published on:
17 Oct 2022 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
