
नहाने गए तीन बालकों की एमपी के तालाब में मौत
राजस्थान में कपासन उपनगरीय बस्ती बुद्धा खेड़ा के तीन बालकों की मध्यप्रदेश के बाघ पिपलिया में बुधवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों ही बालक यहां परिजनों के साथ शादी समारोह में आए थे। घटना से बुद्धा खेड़ा बस्ती में शोक व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ के कपासन से बुद्धा खेड़ा बस्ती से परिवार मध्य प्रदेश के नीमच जिला के बघाना थाना अंतर्गत बाघ पिपलिया में यासीन खान के यहां शादी समारोह में मायरा लेकर गए थे। बुधवार को यहां स्थित तालाब पर बुद्धा खेड़ा निवासी मुराद खान मेवाती के पुत्र अफजल (13), हकीम खां के पुत्र अरबाज (13) एवं सिराज खान के पुत्र फरहान (12) नहाने चले गए।
बताया गया कि इस बीच एक बालक तालाब के गहरे पानी में चला गया, उसको बचाने दोनों बालक भी गए। बचाते-बचाते तीनों बालक पानी में डूब गए। एक राहगीर ने उक्त बालकों को तालाब के पानी में डूबते हुए देख लिया, उसने सहायता के लिए लोगों को बुलाया।
तालाब पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों बालकों को पानी से बाहर निकाला। इसी बीच मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजन तीनों बालकों को लेकर नीमच स्थित जिला चिकित्सालय गए। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों बालकों को मृत घोषित कर दिया। बघाना थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घटना से परिजन व रिश्तेदार बिलख उठे, वहीं बुद्धा खेड़ा में शोक व्याप्त व्याप्त हो गया।
Published on:
17 May 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
