18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिस्तौल दिखा अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह के तीन जने गिरफ्तार

करेड़ा पुलिस ने पिस्टल दिखाकर अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का शुक्रवार को राजफाश किया। सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश है।
less than 1 minute read
Google source verification
Three people of the gang who kidnapped and demanded ransom by showing

Three people of the gang who kidnapped and demanded ransom by showing

भीलवाड़ा. करेड़ा पुलिस ने पिस्टल दिखाकर अपहरण कर फिरौती मांगने वाले गिरोह का शुक्रवार को राजफाश किया। सरगना समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश है।
थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि १5 अगस्त को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय पाली से सूचना मिली कि काला पीपल की ढाणी रोहिट निवासी सुरेश दर्जी (४७) करेड़ा क्षेत्र के डांग का खेड़ा में १३ अगस्त को रिश्तेदार पिस्ता टेलर के यहां बाइक से आया था। वहां डांग का खेडा निवासी पिस्ता, करेड़ा निवासी विजयप्रकाश उर्फ राजू ओझा, पुर निवासी चेतन शर्मा, आजादनगर भीलवाडा हाल गंगापुर निवासी अजय उर्फ जीतू जैन ने मिलकर सुरेश दर्जी का अपहरण कर लिया। पिस्तौल दिखाकर सुरेश और परिवार से एक लाख रुपए फिरौती मांगी। तीन दिन बंधक बनाकर मारपीट की। सुरेश के हाथ-पैर, पीठ और कुल्हे पर चोट आई।
आरोपियों ने बचाव के लिए पीडि़त सुरेश को भीलवाड़ा ले जाकर कानूनी सलाहकार के मार्फत फर्जी स्टाम्प लिखवाया। जबरन हस्ताक्षर कराए। वापस डांग का खेड़ा पहुंचे और रुपए मांग कर सुरेश के साथ फिर मारपीट की। इससे सुरेश की हालत बिगड़ गई। घबराकर आरोपी कार से सुरेश को 15 अगस्त की तड़के पाली में पटक कर भाग गए। पुलिस ने पीडि़त की पत्नी विमला देवी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच के बाद मामले में विजय प्रकाश ओझा, चेतन शर्मा तथा अजय उर्फ जीतू जैन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग