भीलवाड़ा. बजरी माफियों से मिलीभगत कर उनको शरण देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर ने माण्डलगढ़ थाने के दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई। इनमें एक हैड कांस्टेबल शामिल है। दोनों ने बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा कर सांठगांठ करके उसे छोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में दोनों दोषी पाए गए।