
चार कमरों में 5-5 टेबल पर आज होगी 70 वार्डो की गिनती
भीलवाड़ा।
नगर परिषद के 70 वार्डो के लिए भाग्य आजमा रहे २८५ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला रविवार सुबह ९ बजे से होगा। ३८७ ईवीएम में बन्द १ लाख ८३ हजार ३०९ मतों की गणना तिलकनगर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते ने शनिवार शाम को कॉलेज का निरीक्षण करके वहा होने वाली मतो की गिनती की जानकारी ली। वही किसी भी सदस्यों को मतगणना कक्ष के अन्दर प्रवेश नहीं करने देने की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। वही आसीन्द, गुलाबपुरा, जहाजपुर, गंगापुर, शाहपुरा तथा मांडलगढ़ नगर पालिका के मतों की गणना उपखण्ड मुख्यालय पर होगी। इन छह निकायों के परिणाम दोपहर १२ बजे से पहले ही आ जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम में बन्द मतो की गणना रविवार सुबह 9 बजे से चार कमरों में होगी। इन चारों कमरों में 5-5 टेबल होगी। मतगणना के बाद परिणाम भी क्रमानुसार आएंगे। यानी पहले चरण में 1 से 5, 21 से 25, 41 से 45, 56 से 60, दूसरे चरण में 6 से 10, 26 से 30, 46 से 50, 61 से 65 इसी क्रम में अगले परिणाम आएंगे। हर वार्ड की गणना कम से कम 2 राउण्ड तथा अधितम 9 राउण्ड में होगी। मतों की गिनती के साथ ही हर वार्ड की गणना के बाद भाजपा के एजेन्ट बदल जाएंगे।
इस तरह होगी गणना
मतगणना कक्ष टेबुल वार्ड
कमरा 27 1 से 5 1 से 20
कमरा 16 1 से 5 21 से 40
कमरा 24 1 से 5 41 से 55
कमरा 21 1 से 5 56 से 70
----
इन वार्डो पर रहेगी शहरवासियों की नजर
नगर परिषद के ७० वार्डो में से कई वार्ड ऐसे है जिन पर शहरवासियों के साथ दोनो प्रमुख दलों की नजर रहेगी। इनमें वार्ड ७ से कांग्रेस के डालचन्द जाट, १९ से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामलाल योगी, २० से भाजपा के गोविन्द नारायण राठी, २१ से मंडल अध्यक्ष अनिलसिंह जोदान, २८ से कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, ३५ से भाजपा के कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, ३६ से भाजपा की जिला मंत्री ज्योति आर्शिवाद, ३९ से भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी, ४० से भाजपा के तुलसी राम शर्मा व कांग्रेस के पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल, ४७ से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राकेश पाठक, ५२ से महामंत्री का पुत्र कैलाश खटीक, ५४ से कांग्रेस प्रत्याशी व नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष समदूदेवी खेटीक, ६१ से भाजपा के भीलवाड़ा विधानसभा प्रभारी छेल बिहारी जोशी, ६२ से महामंत्री बाबूलाल टांक, ६८ से भाजपा के मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंधिवाल शामिल है।
Published on:
30 Jan 2021 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
