6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तोगडि़या कर रहे मोदी सरकार के कार्यकाल की सर्जरी

भीलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश की राजनीति का हिंदूकरण हो रहा है।

2 min read
Google source verification
तोगडि़या कर रहे मोदी सरकार के कार्यकाल की सर्जरी

तोगडि़या कर रहे मोदी सरकार के कार्यकाल की सर्जरी

भीलवाड़ा. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश की राजनीति का हिंदूकरण हो रहा है। इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है। प. बंगाल में ममता बनर्जी मंच से चंडी का पाठ करती हैं। राहुल गांधी जनेऊ पहनकर जय सियाराम करते हैं। अरविंद केजरीवाल के नोटों पर लक्ष्मीजी-गणेशजी की तस्वीर की बात करना और अखिलेश यादव के हनुमान मंदिर बना रहे हैं। इसे ही राजनीति का हिन्दूकरण कहते हैं। मोदी के कार्यकाल के बारे में तोगडि़या ने कहा कि अभी हम सर्जरी कर रहे हैं।


तोगडि़या शनिवार को भीलवाड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की सुरक्षा नहीं हो रही है। वहां जो हो रहा है, उससे हम दुखी हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चल रहा है। योगी अच्छा काम कर रहे हैं।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित्रमानस पर बयान पर तोगडि़या बोले-मेरा उनसे विरोध है जो मुगलों के सामने घुटने टेककर धर्म व भगवान को छोड़कर चले गए थे। जो मुगलों की तलवार के सामने मरकर भी हिन्दू बने रहे, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अशोक गहलोत तक सभी हमारे दिल के टुकड़े हैं। मुगल भी हमारे दिल से राम नहीं हटा सके तो मौर्य क्या हटाएंगे?उन्होंने कहा कि मेरा किसी हिन्दू से विरोध है न द्वेष। हिन्दु बने रहे वो भी उनके पुरखों के शौर्य का कारण है। में उनको सैल्यूट करता हूं।
मोदी सरकार करे ये काम

तोगिड़या ने कहा कि परिषद की सरकार से चार प्रमुख मांगें हैं। इनमें लवजिहाद कानून, जनसंख्या नियंत्रण कानून, 2024 के चुनाव से पहले काशी-मथुरा के मंदिर का कानून बने, मंदिर बनते रोकने वाला कानून, यथास्थिति धर्मस्थान कानून, 1991 निरस्त होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आशा जताई कि वे 2024 के चुनाव के मैदान में उतरेंगे तो हिंदुओं का बड़ा काम किया, ऐसा माना जाएगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भंवर चौधरी, राजस्थान के राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष और चित्तौड़ प्रांत के महामंत्री ओम प्रजापत, दिनेश छीपा, केंद्रीय मंत्री चंद्रसिंह जैन मौजूद थे।