8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट कर खाई में गिरने से तीन जनों की मौत हो गई । मृतकों में दो महिला शामिल है। Tractor trolley fell into the ditch, three died
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 21 May 2023, 8:07 PM IST

खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत

खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन की मौत

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले में उदयपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर शनिवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट कर खाई में गिरने से तीन जनों की मौत हो गई । मृतकों में दो महिला शामिल है। घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार सभी यात्री घोड़ा खेड़ा बावजी में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होेने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार बांसी बोहेड़ा के पास भियाना गांव से दिनेश चंद्र गाडरी पुत्र रामलाल के पुत्र का मुंडन कार्यक्रम था। यह कार्यक्रम मंडफिया के पास घोड़ा खेड़ा बावजी होना था। इसके लिए दिनेश गाडरी रिश्तेदारों के अलावा गांव से आस-पड़ोस के लोगों को साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हो कर शनिवार रात घोड़ा खेड़ा बावजी जा रहा था। साढ़े आठ बजे करीब रास्ते में राती मंगरी के पास अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फंस गया और इससे ट्रैक्टर पलटी खाते हुए ट्रॉली सहित खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गईl वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दीl भादसोड़ा थाना प्रभारी रविंद्र सेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी सेन ने बताया कि लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और एंबुलेंस के जरिए उन्हें भादसोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां गंगा (50) पत्नी हीरा लाल और हमेरा पत्नी भैरूलाल गाडरी तथा कालू लाल भोपाजी को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के शव मंडफिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जबकि एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। इनमें से चार लोगों को चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। घायलों में अधिकांश लोगों को हाथ पैरों पर चोटें आई । रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया गया।