एमजीएच में प्रतिदिन 500 से 550 मरीज केवल सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त, घबराहट की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों का बुखार 5 से 7 दिन में टूट रहा है। मेडिकल पुरुष वार्ड में लगभग बेड भरे हुए हैं। मरीजों के बेंच या जमीन पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। महिला व बच्चों के वार्ड के अलावा आईसीयू लगभग फुल है। अस्पताल प्रशासन को मरीजों के लिए पलंगों की कमी खल रही है।