
Two accused raping the woman by taking her to the forest on the pretex
भीलवाड़ा. गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में महिला को मजदूरी बहाने बुधवार को मोटरसाइकिल पर बैठकार जंगल में ले जाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पीडि़ता के साथ मारपीट भी की गई। घटना के बाद दो आरोपी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। जख्मी महिला को गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुलाबपुरा पुलिस देर रात आरोपियों को नामजद करने में जुटी हुई थी।
थानाप्रभारी सतीश मीणा ने बताया कि क्षेत्र में ही चौराहे पर एक महिला मजदूरी करने जाने के लिए खड़ी थी। दो जनें बाइक लेकर वहां पहुंचे। महिला को आरसीसी का कॉलम भरने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गए। आसींद रोड पर रूद्रपुरा के निकट कच्चे रास्ते पर ले गए। वहां सुनसान इलाका देखकर महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दोनों ने बलात्कार किया। पीडि़ता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद आरोपी महिला के पास रखी नकदी व गहने लेकर चम्पत हो गए। पीडि़ता होश आने पर पास ही खेत पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों को घटनाक्रम के बारे में बताया। ग्रामीण पीडि़ता को गुलाबपुरा अस्पताल लेकर गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। उसका मेडिकल करवा कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस इलाके के सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों को नामजद करने का प्रयास कर रही थी।
Published on:
28 Jul 2021 10:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
