7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खारी नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत

आसींद कस्बे की खारी नदी का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
,

खारी नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत,खारी नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत


भीलवाड़ा. कस्बे की खारी नदी में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। महाप्रज्ञ कॉलेज नेगेडिया रोड के पास रहने वाले जाबिर हुसैन बैग के बेटे जीशान (14) व रिहान (11) अपनी मां के साथ घर से निकले थे। मां बाड़े में पशु चराने व लकड़ियां एकत्र करने में लग गई। दोनों भाई नहाने के लिए खारी नदी में चले गए। एक बच्चा नहाने को उतरा तो दूसरा भी साथ हो लिया। अंदाजा न होने से दोनों गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे।

उधर से गुजर रहे सैयद की नजर पड़ी तो उसने जानकारी बच्चों की मां को दी। मां दौड़कर पहुंची और बेटों को बचाने पानी में कूद गई, लेकिन बचा नहीं पाई। इस बीच वहां पहुंची मदीना भी पानी में बचाव के लिए उतरी, लेकिन उसे भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोर बुलाए गए। उन्होंने दोनों भाइयों को निकाला लेकिन तब तक दम तोड़ चुके थे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द किए। इनका तीसरा भाई ननिहाल गया हुआ था। लोगों ने बताया की खारी नदी में बजरी माफिया ने जेसीबी से गहरे गड्ढे कर दिए। कई बार इनमें हादसे होते रहे हैं। पुलिस प्रशासन का भी इस ओर ध्यान आकर्षित किया, लेकिन आज दिन तक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे।