7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन आवास में आवंटित मकानों के ब्याज व पेनल्टी में 31 मार्च तक छूट

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना में हरणीखुर्द में 13 बीघा 01 बिस्वा भूमि पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 608 व अल्प आय वर्ग के लिए 240 आवास की कॉलोनी बसाई।

less than 1 minute read
Google source verification
जन आवास में आवंटित मकानों के ब्याज व पेनल्टी में 31 मार्च तक छूट

जन आवास में आवंटित मकानों के ब्याज व पेनल्टी में 31 मार्च तक छूट

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना में हरणीखुर्द में 13 बीघा 01 बिस्वा भूमि पर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 608 व अल्प आय वर्ग के लिए 240 आवास की कॉलोनी बसाई। इसमें कुल 848 आवास गृह न्यास ने पंजीयन के आधार पर लॉटरी के माध्यम से सभी को आवंटित कर दिए है। अब तक कमजोर वर्ग के 242 व अल्प आय वर्ग के 80 जनों ने ही राशि जमा कराई है। शेष 526 लोगों को सरकार ने 31 मार्च तक राशि जमा कराने का मौका दिया है। राशि जमा न होने पर मकान आंवटन निरस्त किया जा सकता है।


न्यास अधिकारियों का कहना है कि योजना में बिजली,पानी, सीवरेज, सामुदायिक भवन, पार्किग आदि सुविधा है। अल्प आवास गृह का क्षेत्रफल 500.25 वर्ग फीट तथा कीमत छह लाख तथा आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के आवास का क्षेत्रफल 325.70 वर्ग फीट व कीमत 3.91 लाख रुपए है। कमजोर वर्ग को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.50 लाख रुपए की छूट है यानी शेष 2.50 लाख रुपए में मकान मिल रहा है।

योजना के प्रभारी रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि 31 मार्च तक राशि जमा कराने पर सभी तरह के ब्याज व पैनल्टी में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। एक मुश्त बकाया लीज जमा कराने पर 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। 31 मार्च के बाद पूरी राशि वसूली जाएगी। राशि जमा नहीं कराने पर आवंटन निरस्त कर दूसरे को आवंटित किया जाएगी।