27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश जाने के नाम पर लगवा रहे टीके

अब तक 27 जनों के लगे टीकेटीका लगवाने के लिए ला रहे है ऊर्दू में लिखे पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Jun 2021, 8:23 AM IST

विदेश जाने के नाम पर लगवा रहे टीके

विदेश जाने के नाम पर लगवा रहे टीके

भीलवाड़ा।
हाल में कुछ चयनित लोगों के लिए सरकार ने कोविशील्ड 84 दिन से पहले लगाने के आदेश जारी किए थे। इसे लेकर अब चिकित्सा विभाग के पास ऐसे-ऐसे लोग टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, जो इस केटेगरी में शामिल ही नहीं है। खास बात ये कि कुछ ऐसे लोग भी विभाग की दौड़ लगा रहे है, जो अन्य लोगों को किसी भी स्थिति में विदेश भेजना चाहते हैं। वे इन लोगों को साथ लेकर टीका लगवाने पहुंचते हैं, मना करने पर बकायदा अधिकारियों को कई तरह के लुभावने प्रलोभन तक देने से नहीं चूक रहे। हालांकि अब तक आरसीएचओ ने २७ ऐसे लोगों को टीकाकरण की अनुमति दी है, जो विद्यार्थी हैं या विदेश में स्थाई रूप से कार्य कर रहे हैं।
सरकार ने यह दिया था आदेश
सरकार ने हाल में आदेश जारी किया था कि यदि कोई व्यक्ति 31 अगस्त से पहले विदेश जा रहा है और उसने कोविशील्ड की पहली डोज लगवा ली है, और दूसरी डोज लगने के 84 दिन पूरे नहीं हुए हैं, तो अब दिन पूरे होने से पहले ही टीका लग सकेगा। लेकिन इसके लिए कुछ तय पात्रता रखी थी। जिसमें वह व्यक्ति या विद्यार्थी जिन्हें पढने के लिए विदेश जाना है। वह व्यक्ति जो विदेश में नौकरी या जॉब कर रहे हैं। खिलाड़ी जो टोकियो ऑलम्पिक में हिस्सा लेने जाने वालो के लिए यह सुविधा रहेगी।
ऐसे लोग आ रहे टीके के लिए
विभाग के पास ऐसे लोग पहुंच रहे है जो विदेश केवल तीन माह का वीजा लेकर जा रहे हैं। जिनके पास किसी अन्य देश का केवल छह माह का वीजा बनाया हुआ है, वहां से उनके पास ना तो कोई अपाइन्टमेंट लेटर है और ना ही कोई और दस्तावेज। कुछ लोग उर्दू का पत्र लेकर आ रहे हैं, पूछने पर अंग्रेजी का पत्र नहीं होने की बात कह रहे हैं। ज्यादातर विद्यार्थी रूस जाने के लिए टीका लगवाना चाह रहे है तो अधिकांश लोग गल्र्फ देशों में जाने के लिए टीका लगवाना चाह रहे हैं।
कई लोग आए लेकिन २७ को लगे टीके
अब तक कई लोग टीका लगवाने के लिए आ गए है, लेकिन विभाग की ओर से केवल २७ जनों के ही टीके लगाने की अनुमति दी है। कई लोग तो ऐसे पत्र लेकर आ रहे है जिन्हें पढऩा भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उन्हें समझाइश कर भेज रहे है कि नियमानुसार उन्हें 84 दिन बाद ही टीका लग सकता है।
डॉ. मुस्ताक खान सीएमएचओ भीलवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग