7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्यातकों को वित्तीय मदद के विभिन्न रास्ते खुले

आयात-निर्यात बैंक ऑफ इण्डिया मुम्बई की उपमहाप्रबंधक कुसुम सिंह भीलवाड़ा आई

less than 1 minute read
Google source verification
निर्यातकों को वित्तीय मदद के विभिन्न रास्ते खुले

निर्यातकों को वित्तीय मदद के विभिन्न रास्ते खुले

भीलवाडा. आयात-निर्यात बैंक ऑफ इण्डिया मुम्बई की उपमहाप्रबंधक कुसुम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्यातकों को वित्तीय सुविधाएं मुहैया कराने को एक्जिम बैंक की स्थापना की। समय के साथ देश के वाणिज्यिक बैंक भी निर्यातकों को सुविधाएं देने लगे। बैंक ने कई नए लोन पैकेज विकसित किए।

प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसका पुनर्भुगतान विदेशी खरीदार से मिलता है। कई बैंकों की एलसी को भारत के बैंक डिस्काउंट करने में हिचकिचाते है। ऐसे में एक्जिम बैंक नए बैंकों से जारी एलसी की काउण्टर गारंटी बैंकों को देता है। सिंह मेवाड़ चैम्बर में गुरुवार को कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। एक्सपोर्ट क्रेडिट गारन्टी कॉपोरेशन ऑफ इण्डिया जयपुर शाखा प्रबंधक आदित्य सिंह ने बताया कि यूक्रेन युद्ध से कई देशों के लिए डॉलर में भुगतान नहीं कर पाने की समस्या पैदा हुई है। चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ आरसी लोढा, महासचिव आरके जैन व वीके मानसिंगका ने स्वागत किया।