21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जियों की खेती ने किसानों को किया मालामाल

—एक बीघा में भिंडी से हुई तीन लाख की आय भीलवाड़ा जिले के बीगोद के पास गोविंदपुरा में किसानों को सब्जियों की खेती करना रास आ रहा है। नकदी फसल से उन्हें प्रतिदिन की आमदनी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
सब्जियों की खेती ने किसानों को किया मालामाल

सब्जियों की खेती ने किसानों को किया मालामाल

दो बीघा में लगाई मिर्ची
किसान श्यामलाल माली ने बताया कि उन्होंने इस बार एक बीघा में भिंडी की फसल लगाई। इसमें उन्हें तीन लाख रुपए की आमदनी हुई। इसके अलावा दो बीघा में मिर्ची की फसल बोई। इससे उन्होंने चार लाख रुपए का मुनाफा कमाया। बढ़ती मांग को देखते हुए कई किसान सब्जियों की फसल लगाने लगे हैं।

उद्यान विभाग के अनुदान से मिली राहत
किसानों को उद्यान विभाग की ओर से आर.डब्लू.एस.एल.आइ.पी योजना के तहत अतिरिक्त 15 प्रतिशत तक अनुदान मिला। काश्तकारों को ड्रिप सिंचाई, फव्वारा सिंचाई संयंत्र एवं मिनी स्प्रिंकलर पर 85-90 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। इसके आलावा एचडीपी वेर्मिबेड, मल्चिंग शीट, लो टनल पर भी 75 प्रतिशत तक अनुदान मिला।

इन्हेांने लिया योजना का लाभ
योजना के तहत क्षेत्र के जोर का खेड़ा, नंदराय, गुर्जर का खेड़ा, मरड़ा की झूपडियां, किशनगढ़, बडा खेडा, गंधेरी, पण्डेरी, हस्तिनापुर, भैंरूखेडा, बरदा की झूपडियां, कंकरोलिया घाटी, हस्तरा, चोहली,रामनगर, गोविंदपुरा, देवपुरा मोई सहित कुल 22 गांवों के किसानों ने इसका लाभ उठाया।

फारुक लौहार — बीगोद

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग