
कार चोरी के आरोपी नौ दिन बाद चढ़े हत्थेए गुजरात में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा
Vehicle thief caught in Bhilwara कोतवाली पुलिस ने नौ दिन पूर्व सेशन कोर्ट के निकट से कार चुराकर ले जाने वाले दो जनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक व्यक्ति गुजरात में गाड़ी बेचने की फि राक में घूम रहा था। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सूर्यभानसिंह के अनुसार गत 8 जून को आजाद मोहल्ला के पराग शर्मा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 6 जून की रात में सेशन कोर्ट के पीछे से उसकी कार को कोई चुरा ले गया। इस पर सीआई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद लक्ष्मीपुरा [शम्भूगढ़] निवासी रमेश नाथ योगी व जालमपुरा निवासी वेदराज जाट को गिरफ्तार किया। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।Vehicle thief caught in Bhilwara
रमेश चला रहा था चोरी की कार
पुलिस ने अनुसंधान किया तो चोरी गई कार को गुजरात की ओर ले जाने का पता लगा। इस पर कोतवाली से टीम गुजरात भेजी गई। वहां रमेश कार बेचने की फि राक में घूमते पकड़ा गया। उसे पकड़ कर भीलवाड़ा लाया गया। उसने पूछताछ में साथी वेदराज का नाम बताया। दोनों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई। आरोपियों ने रैकी करके वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी लक्ष्मीपुरा [शम्भूगढ़] निवासी रमेश नाथ योगी व जालमपुरा निवासी वेदराज जाट से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। गैंग में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।
Published on:
15 Jun 2022 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
