7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश में पढ़ने पहुंचा तो, कॉलेज ने क्यूं कर दिया इंकार, यहां जानिए….

विदेश में एमबीबीएस करवाने के नाम पर छात्र से साढ़े चार लाख रुपए वसूल कर उसे कजाकिस्तान भिजवा दिया, लेकिन यहां कॉलेज में फीस ही जमा नहीं होने की बात सामने आई तो छात्र के पैरों तले ही जमीन खिसक गई।

2 min read
Google source verification
विदेश में पढ़ने पहुंचा तो, कॉलेज ने क्यूं कर दिया इंकार, यहां पढि़ए..

विदेश में पढ़ने पहुंचा तो, कॉलेज ने क्यूं कर दिया इंकार, यहां पढि़ए..

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हनुमान नगर क्षेत्र के छात्र के साथ साढ़े चार लाख रुपए की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। देवली थाना प्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि हनुमाननगर क्षेत्र के अंसारी कॉलोनी निवासी अमजद हुसैन ने इस्तगासा के जरिए एक मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि परिवादी के बेटा तनवीर अहमद मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। इसकी जानकारी रिश्तेदार शोयब अली पुत्र रमजानी खां निवासी टोडारायसिंह को थी।

शोयब अली ने परिवादी को बताया कि वह कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा है। उसका परिचित उदई कलां निवासी शाहिब पठान वेस्ट कजाक, मराठ ओसपानोव मेडिकल यूनिवर्सिटी अक्तोते, कजाकिस्तान से एमबीबीएस में एडमिशन करवाकर डिग्री दिलवाता है। उसका कार्यालय अग्रवाल कॉम्पलेक्स, सूरजपोल, रामगंज चौपड़ जयपुर में है।


परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि शोयब के बताए अनुसार शाहिब से सम्पर्क किया। इस पर उसने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन फीस एक वर्ष की साढ़े चार लाख रुपए है। जिसमें दिल्ली से कजाकिस्तान का एयर टिकट, कॉलेज फीस, होस्टल फीस व परिवहन आदि खर्च शामिल हैं। शाहिब के कहने पर 11 नवंबर 2021 से 9 दिसंबर 2021 तक कुल चार किश्तों में 4.50 लाख रुपए का भुगतान किया। जिसके बाद शाहिब ने 26 फरवरी 2022 को बेटे तनवीर को दिल्ली आने तथा इसी दिन दिल्ली से कजाकिस्तान की फ्लाइट होने, बेटे की टिकट करवाने व कॉलेज की पूरी राशि जमा करवाकर एडमिशन करवाने की बात कही।

अमजद बेटे तनवीर को लेकर 26 फरवरी 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया। जहां पर शाहिब मिला, जिसने तनवीर को फ्लाइट में बैठा दिया। लेकिन तनवीर जब यूनिवर्सिटी पहुंचा तो वहां एडमिशन तो हो गया, लेकिन कॉलेज फीस व होस्टल फीस जमा नहीं करवाने की बात पता लगी।

जिसके बाद आरोपी से संपर्क किया तो उसने शीघ्र ही फीस जमा करवाने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद फीस जमा नहीं करवाई। जिससे तनवीर को यूनिवर्सिटी ने फीस जमा नहीं कराने के कारण क्लास में नहीं बैठाया। आरोपी से कई बार रकम लौटाने की बात कही, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।