बाबा रामदेव ने क्षत्रिय समाज को लेकर दिए बयान पर शनिवार को माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मेरा मंत्वय किसी समाज को ठेस पहुंचाना नहीं था। मैं इस मुद्दे पर बोलना नहीं चाहता था, लेकिन मुंह से निकल गया। इसके लिए माफी मांगता हूं। मालूम हो, रामदेव ने जंतर मंतर पर धरनारत पहलवानों को लेकर पूछे सवाल पर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर दुराचार के आरोप शर्मनाक है। उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। इस पर राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय सदस्य विश्वबंधुसिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष अक्षदीपसिंह, सुरेन्द्र सिंह मोटरास, सुरेन्द्रसिंह पांसल आदि समाजजन बाबा रामदेव से मिले व विरोध जताया।