टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज़ अंकित मतलानी रहे। अध्यक्ष राजकुमार दरियानी ने बताया कि उदयपुर से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वरदानी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन वाधवानी ने सभी खिलाडिय़ों को ट्राफियां देकर उत्साहवर्धन किया। समारोह में राष्ट्रीय युवा सिंधी समाज के महासचिव लक्ष्मण बुलचंदानी, भीलवाड़ा सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष रमेश सभनानी, विनोद झुर्रानी, कैलाश कृपलानी, कन्हैयालाल रामवानी सहित कई लोग मौजूद रहे।