ऊनी वस्त्रों का वितरण
भीलवाड़ा . सनातन ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जोशी की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा के सानिध्य में गरीबों को ऊनी कपड़े वितरित किए गए। संगठन की ओर से पौष बड़ा का आयोजन किया। साथ ही संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान पुष्पा शर्मा, रेखा शर्मा, शुभम नारायणी, चंदा शर्मा, अनिल कुमार व्यास व लोकेश शर्मा उपस्थित थे।