कई शराबी चौराहों पर पुलिस को देखकर इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस ने शराबियों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। राजस्थान में 4139 चालान बनाए गए। भीलवाड़ा जिला 300 चालान के साथ प्रदेश में अव्वल रहा। पुलिस ने कार, बस व ट्रक समेत अन्य वाहनों के 16 तथा दुपहिया वाहनों के 284 चालान काटे। 185 एमवी एक्ट के तहत थाना पुलिस ने 15 कार, बस व ट्रक के तथा 267 दुपहिया वाहन शामिल थे। यातायात पुलिस ने इसी एक्ट में कार, बस व ट्रक के 1 तथा 17 दुपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।