
What did the woman do in the name of tratment, know the truth
भीलवाड़ा। सुभाष नगर पुलिस ने इलाज के नाम पर हुए ब्लैकमेलिंग के खेल में आयुर्वेदिक क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर तीन रिमांड पर लिया।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के पेशे से इंजीनियर एक व्यक्ति ने गत जनवरी माह में शहर के आयुर्वेदिक क्लिनिक एवं नाड़ी रोग विशेषज्ञ के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि काम के दबाव के चलते शरीर में कोशिकाओं में आई अकडन को दूर करने के आए समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन व पंपलेट के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित उक्त महिला के बुटीक एवं आयुर्वेदिक क्लीनिक पर गया, यहां माह में एक बार बाहर से आने वाले नाडी रोग विशेषज्ञ को दिखाया। विशेषज्ञ ने दवाइयां लिखी और कहा कि दवाइयां खत्म होने पर वह युवती के खरीद सकता है। विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि युवती को विशेषज्ञ दवाइयां बेचने के लिए अधिकृत कर रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार विशेषज्ञ ने कहा कि मेडिटेशन की आवश्यकता होने पर युवती के यहां मेडिटेशन सेवायें ले सकता है। दवा खत्म होने पर युवती दवाइयां लेकर इंजीनियर के ऑफि स पर गई, इसके बाद वह दवाइयों के पैसे लेकर चली गई। कुछ दिन बाद इंजीनियर मेडिटेशन के लिए गया, युवती ने इंजीनियर से कहा कि गाना गाने से तनाव दूर होगा। इसके बाद युवती ने मेडिटेशन से पहले इंजीनियर को पानी की गिलास के साथ गोली दी और बोली कि कोर्स बदल रहे है और मेडिटेशन दिया है। इससे परिवादी अचेत हो गया। महिला ने इस पर आपत्तिजनक फ ोटो खींच और मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।
परिवादी का आरोप है कि इसके बाद वह महिला उससे ब्लैकमेल करने लगी। उक्त महिला ने डराधमका कर उससे करीब १२ लाख रुपए ले लिए और भविष्य में परेशान नहीं करने की बात कही, लेकिन नगर परिषद चुनाव के दौरान उक्त महिला फिर चुनाव लडऩे की बात कहते हुए ब्लैकमेल करने लगी। उक्त महिला ने परिवादी के आफिस पर भी कब्जा करने का प्रयास किया।
मोबाइल स्वीच ऑफ करने पर महिला उसके घर पहुंच गई और इंजीनियर को बाहर बुलाकर धमकाया कि अभी 20 लाख नहीं दिये तो जबरन घर में घुसकर बदनाम कर देगी और फ ोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। परिवादी ने जब यह कहा कि इतने रुपये उसके पास नहीं है तो युवती ने रेप के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी।
आरोपित महिला गिरफ्तार
थाना प्रभारी पुष्पा कसौटिया ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान के बाद गुरुवार रात आरोपित बड़ा मंदिर क्षेत्र निवासी उषा उर्फ उर्वशी कसारा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपित को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।
Published on:
27 Mar 2021 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
