6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में गैंगरेप पीडि़ता से कैसी बर्बरता, बाथरूम खोला तो हैरान हुए ग्रामीण

जिले के एक गांव की किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले रात में घर से शौच को निकली किशोरी का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। उसके साथ अलग-अलग जगह बलात्कार किया। पकड़े जाने के डर से उसे रात में क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के बाथरूम में रस्सियों से बांध गए। पता चलने पर परिजन पहुंचे। किशोरी को छुड़ाकर घर लाए। परिजनों ने लोकलाज के डर से 40 घंटे बाद जिले के एक थाने में रिपोर्ट दी। मामले की गंभीरता को देखते जांच गुलाबपुरा डीएसपी को सौंपी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

2 min read
Google source verification
भीलवाड़ा में गैंगरेप पीडि़ता से कैसी बर्बरता, बाथरूम खोला तो हैरान हुए ग्रामीण

भीलवाड़ा में गैंगरेप पीडि़ता से कैसी बर्बरता, बाथरूम खोला तो हैरान हुए ग्रामीण

जिले के एक गांव की किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। तीन दिन पहले रात में घर से शौच को निकली किशोरी का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। उसके साथ अलग-अलग जगह बलात्कार किया। पकड़े जाने के डर से उसे रात में क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय के बाथरूम में रस्सियों से बांध गए। पता चलने पर परिजन पहुंचे। किशोरी को छुड़ाकर घर लाए। परिजनों ने लोकलाज के डर से 40 घंटे बाद जिले के एक थाने में रिपोर्ट दी। मामले की गंभीरता को देखते जांच गुलाबपुरा डीएसपी को सौंपी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस उपाधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने 20 मार्च की रात को रिपोर्ट दी कि 18 मार्च की रात में बेटी शौच के लिए घर से निकली, लेकिन लौटी नहीं। परिजन रातभर तलाशते रहे। 19 मार्च की तड़के साढ़े चार बजे परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी को सरकारी स्कूल में बंधक बनाकर रखा है। परिजन वहां पहुंचे तो किशोरी बाथरूम में रस्सियों से बंधी थी। परिजन उसे घर लाए। किशोरी ने बताया कि उसे परिचित युवक बाइक पर अपहरण ले गया। उसके साथ एक युवक और था। दोनों गांव से बाहर जंगल में ले गए। मुंह में कपड़ा ठूंस बलात्कार किया। इस दौरान एक व्यक्ति और आ गया। इस सम्बंध में परिजनों ने 20 मार्च की रात को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करा तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


दहशत में किशोरी, बारह घंटे बदहवास
परिजन सरकारी स्कूल पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर दंग गए। किशोरी को बाथरूम के गेट पर रस्सियों से बांध रखा था। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। यह देख परिजनों की रूलाई फूट पड़ी। ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया और उसे घर लाए। घटना से किशोरी बारह घंटे बदहवास हालत में रही।

दो को पहचाना, फोन कर बुलाया
पीडि़ता ने आरोपी दो युवकों को पहचान लिया था। उसने परिजनों को नाम भी बताए। डीएसपी मीणा के अनुसार किशोरी का एक युवक परिचित था। उससे कई बार फोन पर बात होती थी। उसने फोन कर गांव से बाहर बुलाया। झांसे में आई किशोरी वहां पहुंची तो बहाने से बाइक पर बैठा परिचित और उसका साथी जंगल में ले गए। बलात्कार किया। एक साथी को और बुला लिया।

सुबह के इंतजार में बांधा
तीनों आरोपियों ने मानस बनाया कि किशोरी को उसी रात गांव में छोड़ा तो पकड़े जाएंगे। ऐसे में वे किशोरी को निकट के सरकारी स्कूल में ले गए। उसे बाथरूम में इसलिए बांधा ताकि रात में घर नहीं पहुंच सकें। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह होने पर घर छोड़ना था ताकि किशोरी रातभर में सामान्य हो जाए। इस बीच किसी ने तड़के बाथरूम से किशोरी के शोर की सुन ली।