8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा कलक्टर क्यूं हुए नाराज, पढिए

Bhilwara District Collector and Urban Development Trust Administrator Namit Mehta भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक नमित मेहता भीलवाड़ा यूआईटी के कामकाज से खुश नहीं है। यूआईटी सभागार में मेहता ने बुधवार को न्यास के मौजूदा कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति पर नाराजगी जताई।   Bhilwara District Collector Namit Mehta
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 25 Jan 2024, 12:22 PM IST

भीलवाड़ा कलक्टर क्यूं हुए नाराज, पढिए

भीलवाड़ा कलक्टर क्यूं हुए नाराज, पढिए

Bhilwara District Collector Namit Mehta भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक नमित मेहता भीलवाड़ा यूआईटी के कामकाज से खुश नहीं है। यूआईटी सभागार में मेहता ने बुधवार को न्यास के मौजूदा कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रगति पर नाराजगी जताई। कलक्टर मेहता ने अधिकारियों की खिंचाई की और कहा कि जनता से जुड़े काम में कोई बहाना नहीं चलेगा। जो अधिकारी काम नहीं करेगा, उसकी रवानगी तय है।

जोधडास ओवरब्रिज के काम में सुस्ती

जोधडास ओवरब्रिज के निर्माण की सुस्त प्रगति पर तहसीलदार की खिंचाई की। न्यास सचिव अभिषेक खन्ना को कहा कि संबंधित एजेंसी को भी अंतिम नोटिस दें। मेहता ने कहा कि बजरी संकट व मौसम खराबी का बहाना अधिकारी नहीं करे और तय समय में कार्य पूर्ण करे।

दस हजार आवंटी नहीं चुका रहे किस्त

मेहता ने स्पष्ट किया कि न्यास की जमीन व संपत्ति पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा व निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्हें अतिक्रमण स्थलों को चिंहित कर हटाने के निर्देश दिए। सचिव खन्ना ने बताया कि न्यास के दस हजार से अधिक आवंटी ऐसे हैं, जिन्होंने आवास आवंटन की किस्ते अभी तक नहीं चुकाई। मेहता ने ऐसे आवंटियों के खिलाफ भी कार्यवाही के निर्देश दिए।

कहां, बिताए परिवार के साथ पल

मेहता ने कहा कि शहर में एक भी पिकनिक स्पॉट ऐसा नहीं है, जहां परिवार के साथ कुछ घंटे बिताए जा सके। शहर में मानसरोवर झील का सौंदर्यीकरण करने एवं सर्किलों की हालत सुधारने के निर्देश भी दिए। ओएसडी ताहिर खान, अधीक्षण अभियंता योगेश माथुर ने न्यास के कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।